{"_id":"5c365155bdec2256ec3d0c6f","slug":"15470637645-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल सिंगला की पत्नी ने खिजराबाद थाना एसएचओ पर लगाया पति की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल सिंगला की पत्नी ने खिजराबाद थाना एसएचओ पर लगाया पति की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल सिंगला की पत्नी ने खिजराबाद थाना एसएचओ पर लगाया पति की मौत की साजिश रचने का आरोप
यमुनानगर। महिला थाना में रेप केस के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए राहुल सिंगला की मौत के मामले में बुधवार को उसकी पत्नी और अन्य परिजन एसपी से मिले। मृतक की पत्नी का कहना है कि खिजराबाद एसएचओ की रची गई साजिश के तहत उसकी पति की मौत हुई है। आरोप है कि एसएचओ ने मिलीभगत कर उसे केस में फंसाया। महिला ने एसएचओ व दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बिलासपुर कोर्ट में भी याचिका डाली है। एसपी ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मृतक की पत्नी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राहुल सिंगला पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश हुई। 30 अगस्त को भी उनके पति को खिजराबाद थाने में बुलाकर पीटा गया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में शिकायत भी 17 सितंबर को दी गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बार-बार उनके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। झूठे रेप केस को लेकर ही उसके पति को महिला थाने में बुलाया गया। आरोप है कि 25 दिसंबर को उसके पति से थाने में मारपीट की गई। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। महिला का आरोप है कि उनके पति की मौत में खिजराबाद एसएचओ, महिला थाना प्रभारी व दो पुलिसकर्मियों समेत दूसरे पक्ष के पांच लोग शामिल हैं। महिला ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें 24 जनवरी की तारीख लगी हुई है। महिला का आरोप है कि इस केस को वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा था। एसपी कुलदीप सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कर रहे है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उनके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
एसएचओ का पक्ष
-इस बारे में खिजराबाद थाने के एसएचओ लज्जा राम का कहना है कि इनका आपस में विवाद था और दोनों पक्षों की शिकायत मिली थी। बाद में यह मामला महिला थाने में चला गया था। मेरे ऊपर गलत इल्जाम लगाए जा रहे हैं। जबकि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।