फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मोहाली जा रहे रवेन्यू विभाग के रिटायर्ड कर्मी व पत्नी को पहले कार में दी लिफ्ट, फिर चैकिंग का डर दिखाकर 25 हजार व गहने उतराकर चा

मोहाली जा रहे रवेन्यू विभाग के रिटायर्ड कर्मी व पत्नी को पहले कार में दी लिफ्ट, फिर चैकिंग का डर दिखाकर 25 हजार व गहने उतराकर चा

Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मोहाली जा रहे रवेन्यू विभाग के रिटायर्ड कर्मी व पत्नी को पहले कार में दी लिफ्ट, फिर चैकिंग का डर दिखाकर 25 हजार व गहने उतराकर चा

विज्ञापन
मोहाली जा रहे रेवेन्यू विभाग के रिटायर्ड कर्मी और पत्नी को पहले कार में दी लिफ्ट, फिर चेकिंग का डर दिखाकर 25 हजार और गहने उतराकर चालक हुआ फरार
मोहाली से जगाधरी में अपनी बेटी के बच्चों से मिलकर लौट रहे थे दंपती
रक्षक विहार नाका पर बस के इंतजार में खड़े थे दंपति, बिलासपुर की तरफ से आए कार चालक ने दी लिफ्ट
पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर की एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विदेश में रह रही बेटी के बच्चों से मिलकर मोहाली लौट रहे रेवेन्यू विभाग से रिटायर्ड कर्मी और उसकी पत्नी से एक कार चालक ने धोखे से 25 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी ठग ली। दंपती बस के इंतजार में रक्षक विहार नाके पर खड़ा हुआ था। आरोपी कार चालक ने उन्हें अंबाला तक लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया। इसके बाद चेकिंग होने का डर दिखाकर नकदी व पैसे एक कपड़े में बांध कर कार में रखवा दिए। कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ने धोखे से दंपति को कार से उतार दिया और उनकी नगदी व गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिटायर्ड कर्मी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के मोहाली के फेस 11 निवासी 95 वर्षीय जगजीत सिंह ने बताया कि वह रेवेन्यू विभाग से रिटायर्ड है। उसकी लड़की उषा कॉलोनी जगाधरी में शादीशुदा है और अब वह विदेश में गई हुई है। उसके बच्चे उषा कॉलोनी में रहते है। उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले अपने दोहते व दोहतियों से मिलने के लिए जगाधरी आई थी। शनिवार को वह उसे लेने के लिए जगाधरी आया था। जब वे दोनों तैयार होकर उषा कॉलोनी से वापस मोहाली जाने के लिए रक्षक विहार नाका पर बस की इंतजार में खड़े थे तो उसकी समय बिलासपुर की ओर से एक कार उनके पास आकर रुकी। कार चालक उनसे कहने लगा कि आपने कहां जाना है। हमने उससे कहा कि हमें मोहाली जाना है तो उसने कहा कि वह भी अंबाला जा रहा है। आप मेरी गाड़ी में बैठ जाओ आपको अंबाला बस अड्डे पर उतार दूंगा। चालक के कहने पर वो और उसकी पत्नी उसकी कार में बैठ गए। रक्षक विहार नाका से थोड़ा आगे चलकर ड्राइवर ने उसे कहा कि आगे चेकिंग हो रही है। आपके पास जो भी पैसा और जेवरात हैं आप उनको निकालकर एक कपड़े में बांधकर रख दो। वे उसके बहकावे में आ गए और उसने अपनी जेब से पांच हजार रुपये की नकदी, हाथ में पहनी सोने की अंगूठी, उसकी पत्नी ने अपने बैग से 20 हजार रुपये बांधकर गाड़ी में ही रख दिया। जब वे थोड़ी दूर पहुंचे तो कार चालक ने गाड़ी का साइड में लगाकर उन्हें धोखे से नीचे उतार दिया। इसके बाद उनके पैसे व अंगूठी समेत उन्हें धोखा देकर वहां से अपनी कार समेत फरार हो गया। उसने पीछे से गाड़ी का नंबर नोट किया। जिसमें नीचे का नंबर 0992 लिखा हुआ था। ऊपर का नंबर वह नोट नहीं कर पाया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में जगजीत की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी के आरोप में एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed