{"_id":"5c310128bdec2257222db8c8","slug":"154671554710-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से छीनी बाइक पंचर होने पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर लूटी थी बाइक व पर्स, एवीटी सैल ने किए दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला से छीनी बाइक पंचर होने पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर लूटी थी बाइक व पर्स, एवीटी सैल ने किए दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला से छीनी बाइक पंचर होने पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर लूटी थी बाइक और पर्स, एवीटी सेल ने किए दो गिरफ्तार
पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पुलिस, एक साथी अभी फरार
सितंबर माह में नाचरौन गांव के पास सिक्योरिटी गार्ड से छीनी थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नाचरौन के पास करीब साढ़े तीन माह पूर्व सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर बाइक व पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने पंजाब के पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों ने इससे पहले अंबाला से बाइक छीनी थी। नाचरौन के पास उस बाइक में पंचर हो गया था। तब आरोपी पंचर हुई उस बाइक को छोड़कर सिक्योरिटी गार्ड की बाइक को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।
एंटी व्हीकल थेप्ट सेल के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पंजाब के पटियाला जेल से पंजाब के पटियाला के रसूलपुर जोड़ा निवासी गुरजिंद्र सिंह उर्फ बिल्ला व सफेदीपुर निवासी गुरपेज सिंह उर्फ लल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सितंबर माह में अंबाला से एक बाइक लूटी थी। 28 सितंबर को उसी बाइक पर वह जठलाना की तरफ जा रहे थे। गांव नाचरौन के पास उनकी बाइक पंचर हो गई। इस दौरान वहां से खूखनी निवासी एक व्यक्ति गुजर रहा था। उन्होंने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसकी बाइक व पर्स छीनकर फरार हो गए और पंचर हुई बाइक वही छोड़ गए। इस वारदात को आरोपियों ने करना कबूल किया है। जिस व्यक्ति से उन्होंने मारपीट कर बाइक छीनी वह किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और रात के समय अपने घर लौट रहा था। बीच रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़कर उससे बाइक छीन ली। पुलिस ने आरोपियों से बाइक बरामद कर ली है। अभी इस वारदात में शामिल आरोपियों का साथी पटियाला के कानगद निवासी शबनदीप फरार है। पूछताछ में आरोपियों से उसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
बॉक्स
यूपी से हथियार और कारतूस लेने गए थे आरोपी :
यमुनानगर जिले से उत्तर प्रदेश, हिमाचल व उतराखंड की सीमाएं लगती है। सबसे ज्यादा एरिया उत्तर प्रदेश की सीमाओं से सटा हुआ है। इसलिये जिले में कई बार अवैध हथियारों के साथ आरोपी पकड़ेे गए है। इंचार्ज रमेश कुमार का कहना है कि आरोपी गुरजिंद्र सिंह, गुरपेज व शबनदीप पर पंजाब, हरियाणा में पहले भी कई मामले छीना झपटी के दर्ज है और दो आरोपी डकैती की योजना बनाने के आरोप में पटियाला पकड़े गए थे। उसी मामले में पटियाला जेल में बंद थे। जिस दिन नाचरौन में वारदात हुई उस दिन तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर गुमथला घाट पर अवैध हथियार के कारतूस लेने आ रहे थे।
विज्ञापन
वर्जन
इंचार्ज रमेश कुमार का कहना है कि मामले में अभी आरोपी शबनदीप की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो : 10