फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वर्कर व हेल्पर के साथ अभद्र व्यवहार कर आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर फेंका सामान, फिर जड़ा ताला

वर्कर व हेल्पर के साथ अभद्र व्यवहार कर आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर फेंका सामान, फिर जड़ा ताला

Mon, 17 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
वर्कर व हेल्पर के साथ अभद्र व्यवहार कर आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर फेंका सामान, फिर जड़ा ताला
वर्कर व हेल्पर के साथ अभद्र व्यवहार कर आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर फेंका सामान, जड़ा ताला
विज्ञापन

यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव टापू माजरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ महिलाओं ने वर्कर व हेल्पर के साथ अभद्र व्यवहार कर सामन बाहर फेंक दिया। जब वर्कर अधिकारियों को फोन करने लगी तो उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद केंद्र को ताला लगा दिया। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा प्रसाद की शिकायत पर गांव की पंच सहित 22 महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर ली है।
छछरौली महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि गांव टापू माजरी में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था। वर्कर के साथ अभद्र व्यवहार कर आंगनबाड़ी केंद्र में रखा सामान बाहर फेंक दिया था। जिसपर 12 दिसंबर को आगंनबाड़ी केंद्र पर वे छछरौली उप तहसीलदार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ केंद्र पर गई। पुलिस बल की उपस्थिति में आगंनबाड़ी केंद्र के भवन पर कब्जा लेकर सामान भवन के अंदर रखवाया गया था। गांव टापू माजरी आंगनबाड़ी वर्कर एवं सर्कल सुपरवाईजर द्वारा निम्न हस्ताक्षरी का सूचित किया गया। उनके जाने के बाद गांव टापूमाजरी की महिला बाला, रीना, सरोज, किरणा, कुंता, पंच सुखदेवी, मीना, गुडी, कला, जसमेरी, ममता, रानी, सुनहरी, सरोज बाला, उमा, संतोष, माम कौर, फुलो, शीला, संतोष, सवित्री, अंग्रेजो ने आंगनबाड़ी केंद्र का सामान बाहर निकाल दिया गया और आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर के साथ धक्का मुक्की भी की गई। आंगनबाड़ी वर्कर के अनुसार उससे मोबाइल छीनकर उनको बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने केंद्र को ताला लगा दिया। उन्होंने फिर मौके का मुआयना किया और ताला खुलवा कर सामान अंदर रखवाया। मामले में पुलिस ने 22 महिलाओं पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर ली है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिस भवन पर झगड़ा है। वह पंचायती है। कुछ लोग इस पर कब्जा करना चाहते थे। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed