{"_id":"5c1404d7bdec22572d298418","slug":"15448158693-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूटपाट करने के चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से लूटपाट करने के चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से लूटपाट करने के चारों आरोपी गिरफ्त से बाहर
यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित फैक्टरी से छुट्टी कर घर लौट रही महिला से लूटपाट करने के आरोपियों को पुलिस दूसरे दिन भी नहीं पकड़ पाई। हालांकि पीड़िता ने दो आरोपियों के नाम भी बता दिए है, बावजूद इसके पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई। उधर, एसएचओ सुनील का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गहनता से जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले उन्होंने शादीपुर में मकान बनाने के लिए प्लाट लिया था। जिसकी रजिस्ट्री कराने के लिए बुधवार को उसने शादीपुर स्थित बैंक से 80 हजार रुपये की नगदी निकलवाई थी। घर से नकदी चोरी होने के डर के कारण वह उसे अपने साथ ही पर्स में डालकर फैक्टरी में ले गई। रात करीब आठ बजे वह गांव की ही महिला के साथ फैक्टरी से पैदल घर लौट रही थी। जब वह खजूरी रोड पर शादीपुर बैरियर के पास पहुंचे तो खोखे के पीछे छिपे चार युवक एक दम उनके पास आ गए। आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। उसकी साथी महिला उनसे छूटकर फरार हो गई। एक युवक उसके पीछे भाग निकला। जबकि तीन युवक उसे बालों से पकड़कर सड़क किनारे गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोपियों ने उससे मारपीट की। एक युवक ने उसके सिर पर देसी कट्टा तान दिया और पैसे मांगे। लेकिन उसने उसके पास कोई पैसा न होने की बात कहीं। उसने अपना पर्स छिपाया हुआ था। पैसे न देने पर आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की और मारपीट की। जब उसने अपने हाथों से पर्स को छुपाया तो आरोपियों ने चाकू से उसके हाथों को चाकू का काट घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास से 80 हजार रुपये की नकदी व उसकी सोने की बालियां लूट ली। आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य पर लूट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।