{"_id":"5bf9a720bdec2241ae4f51a0","slug":"154308795111-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से हुई बच्चें की मौत के मामले में भाजपा नेता व सरपंच गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से हुई बच्चें की मौत के मामले में भाजपा नेता व सरपंच गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ने शादी समारोह में किया फायर, गोली लगने से बच्चे की मौत, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
रादौर। गांव नाचरौन में शुक्रवार की रात को शादी समारोह में गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया और विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम को गांव नाचरौन में मृतक बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, हत्या के मामले को लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम ने डॉक्टर चंद्रशेखर के नेतृत्व में घटना स्थल का दौरा कर मामले की गहनता से जांच की। थाना जठलाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी साजिद खान व सरपंच बरसान विकास कांबोज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। गांव नाचरौन में रहने वाले बच्चों ऋतिक, अमित, अभिषेक, सागर आदि ने बताया कि वह अर्जुन (14) के साथ शुक्रवार की रात को लगभग आठ बजे गांव में आयोजित हो रहे एक शादी समारोह को देखने गए थे। इस दौरान समारोह में डीजे बज रहा था। डीजे पर कुछ लोग नाच रहे थे। उनमें से गांव के साजिद खान (26) के हाथ में पिस्तौल थी। जिसने हवा में कुछ फायर किए। जिसके बाद उसने एक फायर नीचे की ओर किया तो फायर उनके साथी अर्जुन के पेट में जा लगा। पेट में गोली लगने से अर्जुन बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जिसे आसपास के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बच्चों ने गोली लगने से घायल हुए अर्जुन के घर जाकर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद गांव में सूचना आई कि गोली लगने से अर्जुन की मौत हो गई। जिसके बाद गोली चलाने वाला साजिद खान गांव से फरार हो गया। साजिद ने शादी समारोह में बरसान गांव के सरपंच विकास कांबोज की पिस्तौल से फायर किया था। पुलिस ने साजिद खान के साथ-साथ सरपंच बरसान विकास कांबोज के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान दलीप कंडारा व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के अधिकारियों से इस बारे सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले भाजपा नेता साजिद खान व सरपंच बरसान को गिरफ्तार किया। मृतक बालक अर्जुन गांव नाचरौन के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता था और गांव के लाभ सिंह वाल्मीकि व परमजीत कौर का छोटा बेटा था। परमजीत कौर ने प्रशासन से मांग की कि उनके बेटे पर गोली चलाने वाले साजिद खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और सरपंच बरसान का पिस्तौल का लाइसेंस रद्द किया जाए। वहीं, हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से जिला प्रधान दलीप कंडारा ने बताया कि मामले को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग सोमवार को एसपी व डीसी से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई करने व प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार के पास रहने के लिए घर तक नहीं है। घर की छत तक टूटी पड़ी है।
बॉक्स
विवाह में फायर करने वालों पर हो कार्रवाई
शुक्रवार की रात को गांव नाचरौन में शादी समारोह के दौरान हवाई फायर किए जाने से एक बालक की मौत होने के बाद लोगों ने समारोह में फायर करने वाले लोगों के विरुदध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शहर निवासी रामकुमार, नरेश कुमार, संदीप कुमार, मुकेश आदि ने कहा कि शादी समारोह में हवाई फायर करना सरासर गलत है। शादियों में लोग नशे में धुत होकर हवाई फायर करते है। जिससे कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिहार सरकार ने विवाह शादियों में फायर करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। बिहार सरकार ने आदेश जारी किया हुआ है कि जिस विवाह शादी में फायर करने की घटना घटेगी तो सरकार उस ईलाके के थाना प्रभारी व विवाह समारोह आयोजित करने वाले परिवार के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करती है। इसी प्रकार हरियाणा में भी यह नियम लागू होना चाहिए। आए दिन शादियों में गोली चलने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार भी प्रदेश में इस प्रकार के कड़े नियम लागू करे।
बॉक्स
भाजपा नेता साजिद खान का विवादों से रहा पुराना नाता
भाजपा नेता साजिद खान का कुछ महीनों पहले नगरपालिका रादौर के एक पार्षद के साथ शहर में झगड़ा हो चुका है। बाद में स्थानीय विधायक के बीच बचाव करने पर यह मामला सुलझा था। अपने व्यवहार को लेकर साजिद खान किसान आंदोलन में एक बार किसानों से भी उलझ चुका है।
विज्ञापन
फोटो नंबर-14 से 19 तक