{"_id":"5bc393b6bdec2269b169845b","slug":"15395439614-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा की कार की ट्राई ले रहे साले ने चाचा व चार साल की भतीजी को कुचला, चाचा की मौत, भतीजी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा की कार की ट्राई ले रहे साले ने चाचा व चार साल की भतीजी को कुचला, चाचा की मौत, भतीजी गंभीर
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा की कार की ट्राई ले रहे साले ने दो लोगों को कुचला, चाचा की मौत, भतीजी गंभीर
-सरस्वती नगर के गांव गढ़ी गोसाई में हुआ हादसा, बेटे की शादी करने के लिए मकान बनवाने का काम कर रहा था व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पंजाब से आए जीजा की इंडिगो कार की ट्राई ले रहे साले ने गली में खड़े व्यक्ति और उसकी पांच साल की भतीजी को टक्कर मार दी। कार और ईंटों के ढेर के बीच कुचले जाने से व्यक्ति की मौत हो गई, पांच साल की बच्ची उछलकर दीवार पर लगी। फिर कार के बोनट पर आकर गिर गई। बच्ची की सिर में गुम चोट लगने से वह बेसुध हो गई। बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार आईसीयू में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सरस्वती नगर के गांव गढ़ी गोसाई निवासी गफूर अली ने बताया कि उनके गांव में ही धर्मपाल के घर उसका जीजा पंजाब से इंडिगो कार में आया हुआ था। कार गली में खड़ी थी। गली में ही उसका भाई रोशन अली (45) घर की छत को उखाड़ कर गली में लकड़ियां उठा रहा था। उसके नजदीक ही उसकी भतीजी साढ़े चार वर्षीय सना भी खेल रही थी। तभी धर्मपाल अपने जीजा की कार ट्राई लेने के लिए आया। कार स्टार्ट होते ही दौड़ पड़ी और चालक ने सामने गली में कार्य कर रहे रोशन अली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई ईंटों के ढेर से सट गया। कार उसे कुचलती हुई आगे निकल गई। इसके बाद कार ने गली में खेल रही साढ़े चार वर्षीय सना को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सना उछलकर दीवार पर लगी। सिर लगने से उसे गुम चोट आई और वह बेहोश हो गई। हादसे के बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रोशन अली व उसकी भतीजी सना को अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने रोशन अली को मृत घोषित किया, जबकि सना की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया।
कुछ माह में होनी है बेटे की शादी, उसी के लिए बनाना था पक्का मकान
गफूर अली ने बताया कि उसके भाई रोशन अली के पास एक बेटी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा व बेटी की उम्र शादी के लायक है। बड़े बेटे अकरम की कुछ माह बाद शादी होनी है। उसी के लिए मकान की कच्ची छत को उखाड़ा जा रहा था ताकि उस पर पक्की छत डाली जाए। छत उखाड़कर उसकी लकड़ी को वे गली में लगा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
आरोपी के परिवार वालों ने नहीं की मदद
गफूर व अन्य परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद उसका भाई रोशन अली तड़पता रह गया। लेकिन आरोपी मौके से भाग गया और उसके परिजनों ने भी मौके पर आकर उनकी कोई मदद नहीं की। आरोप है कि इसके बाद पुलिस भी मौके पर समय पर नहीं पहुंची। पोस्टमार्टम कराने के लिए भी उन्हें छह घंटे इंतजार करना पड़ा।
------
पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुभाष, एसएचओ, थाना छप्पर
फोटो : 14 व 15