फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बेटे से मिलने हिमाचल गया था व्यक्ति, पीछे चोरों ने घर खंगाल दो लाख के गहने चुराए

बेटे से मिलने हिमाचल गया था व्यक्ति, पीछे चोरों ने घर खंगाल दो लाख के गहने चुराए

Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेटे से मिलने हिमाचल गया था व्यक्ति, पीछे चोरों ने घर खंगाल दो लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
बेटे से मिलने हिमाचल गया था व्यक्ति, पीछे चोरों ने घर से दो लाख के गहने चुराए

यमुनानगर। आजाद नगर की गली नंबर एक में सूने पड़े घर के ताले तोड़ चोर करीब दो लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के समय व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के सोलन में अपने बेटे से मिलने के लिए गया था। वापस आया तो चोर ताले तोड़ गहने व नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
आजाद नगर की गली नंबर एक निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वे बुधवार को अपने बड़े लड़के मिलने के लिए वह परिवार सहित हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गांव बरोटी वाला में गए थे। जाते समय उन्होंने घर को लॉक लगाया था। देर शाम तक वे अपने परिवार सहित घर पर आया तो उसने देखा की घर लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरों के ताले टूटे पड़े थे। लोहे का ट्रंक के अंदर से करीब 5000 के सिक्के, पांच तोले की चांदी की चूड़ियां, तीन तोले का सोने का हार, एक दो तोले का सोने का हार, सोने की 8 चूडियां, सोने के झुमके व चार तोले की आठ चूड़ियां सोने की गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन



दुकान के बाहर से बाइक चोरी
यमुनानगर। मायापुरी कालोनी निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वह पांच अक्तूबर को शाम चार बजे बाइक पर बाजार में खरीददारी करने के लिए आया था। उसने बाइक फैशन शॉप के बाहर खड़ी की थी। जब वह खरीददारी करने के बाद वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब मिली। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed