फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दिन-रात पंचायती जमीन पर हो रहा था अवैध खनन, एक ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस को सौंपा

दिन-रात पंचायती जमीन पर हो रहा था अवैध खनन, एक ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Tue, 11 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिन-रात पंचायती जमीन पर हो रहा था अवैध खनन, एक ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस को सौंपा
दिन-रात पंचायती जमीन पर हो रहा था अवैध खनन, एक ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

खिजराबाद
इलाके में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोलीवाला गांव में पंचायती जमीन में अवैध खनन किए जाने का सामने आया है। यहां कई दिन से जेसीबी और एचएम मशीनों द्वारा पंचायती जमीन खोदी जा रही थी। ग्रामीणों ने जिला माइनिंग अधिकारी और पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। थक हार कर ग्रामीणों ने अवैध खनन करने की चोरी छिपे विडियो बनाई और उसे मीडिया के वहाट्सएप ग्रुपों पर भेजना शुरू कर दिया। मीडिया तक बात पहुंचते ही माइनिंग अधिकारी हरकत में आएं। सोमवार दोपहर माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही माइनिंग माफिया मशीन और ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। माइनिंग इंस्पेक्टर ने पीछा कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया और उसे खिजराबाद थाने में ले आएं।
बॉक्स
यहां पहले भी होता रहा है अवैध खनन
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार कोलीवाला गांव में पंचायती जमीन पर अवैध खनन होता रहा है। पंचायत विभाग ने कोलीवाला के सरपंच पर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उसके बाद कोलीवाला में पंचायती जमीन में कुछ समय तक खनन बंद हो गया था। अब दोबारा फिर कोलीवाला पंचायती जमीन में से अवैध खनन की शिकायत खनन विभाग तक पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन
माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत शर्मा का कहना है कि कोलीवाला में पंचायती जमीन में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली खनन सामग्री से भरा हुआ मिला। बाकि हमारे आने से पहले ही भाग गए। ट्रैक्टर ट्राली को आगामी कार्रवाई के लिए खिजराबाद थाने में खडा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 47, 48
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed