फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो दिन में तीसरी स्नेचिंग, बाइक सवार युवक ने फव्वारा चौक पर टीचर के गले से झपटी चेन

दो दिन में तीसरी स्नेचिंग, बाइक सवार युवक ने फव्वारा चौक पर टीचर के गले से झपटी चेन

Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में तीसरी स्नेचिंग, बाइक सवार युवक ने फव्वारा चौक पर टीचर के गले से झपटी चेन
बाइक सवार युवक ने फव्वारा चौक पर टीचर के गले से झपटी चेन
विज्ञापन

- दो दिन में तीसरी स्नेचिंग, स्कूल जाने के लिए फव्वारा चौक से ऑटो लेकर जाती है टीचर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में स्नेचिंग की वारदातें लगातार जारी है, बाइक स्नेचर्स ने दो दिन तीन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे डाला। तीसरी वारदात फव्वारा चौक पर दशमेश कॉलोनी निवासी टीचर नम्रता के साथ हुई। जहां बाइक सवार युवक उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दशमेश कॉलोनी निवासी नम्रता ने बताया कि वह छछरौली क्षेत्र के गांव ललाहड़ी कलां में निजी स्कूल में टीचर है। स्कूल जाने के लिए वह फव्वारा चौक से ऑटो लेकर जाती है। रोज की तरह शनिवार सुबह सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से फव्वारा चौक पर पैदल जा रही थी। जब वह फव्वारा चौक के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। युवक ने आते ही उसके गले पर हाथ मारा। उसके हाथ में कोई ऐसी वस्तु थी। जिससे उसके गले से सोने की चेन झपटने हुए कोई झटका नहीं लगा और चेन आसानी से उसके हाथ में आ गई। चेन झपटकर आरोपी वहां से अपनी बाइक की तेज गति करके वहां से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी बाइक सवार युवक का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो दिन में तीसरी स्नेचिंग : तीन दिन में बाइक सवार स्नेचर्स की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड के नजदीक बुलेट सवार दो युवकों ने सब्जी लेकर पैदल घर लौट रही योग प्रशिक्षिका बिंद्रा कॉलोनी निवासी गीता बतरा के गले से चेन का लॉकेट झपट लिया। इसके बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने हुडा सेक्टर 17 में भी इसी तरह हुडा निवासी पूनम बक्शी के हाथ से पर्स झपट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर हुई स्नेचिंग की घटना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन जहां वारदात हुई उसके नजदीक लगे सीसीटीवी खराब मिले। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-एएसआई दल सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed