फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जेल से संजीव ने चचेरे भाई को फोन कर पैरोल पर छुड़ाने की बनाई थी प्लानिंग

जेल से संजीव ने चचेरे भाई को फोन कर पैरोल पर छुड़ाने की बनाई थी प्लानिंग

Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जेल से संजीव ने चचेरे भाई को फोन कर पैरोल पर छुड़ाने की बनाई थी प्लानिंग
जेल से संजीव ने चचेरे भाई को फोन कर पैरोल पर छुड़ाने की बनाई थी प्लानिंग
विज्ञापन

- हिसार के पूर्व विधायक रेलू पुनिया सहित आठ लोगों की हत्या का आरोपी है संजीव, पैरोल पर आकर हुआ फरार
- पैरोल पर छुड़ाने के लिए चचेरे भाई ने ही किया था वकील हायर, चंगनौली के पूर्व सरपंच व बेटे को भी लिया था साथ अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया सहित परिवार के आठ सदस्यों का हत्यारोपी संजीव को पैरोल से फरार कराने की साजिश उसके चचेरे भाई नितिन कुमार ने रची थी। संजीव ने जेल में सरकारी फोन से नितिन को फोन कर उसकी पैरोल कराने को कहा था। इसके बाद नितिन ने उसकी पैरोल कराने के लिए अपने खर्च पर वकील हायर किया। पैरोल पर आने के बाद संजीव सहारनपुर में ही अपने घर रहा। 31 मई तक वहीं रहा, उसके बाद वहां से संजीव चला गया। यह बात पूछताछ के दौरान नितिन ने डिटेक्टिव स्टाफ को बताई। वीरवार को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किए गए सहारनपुर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी नितिन को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डिटेक्टिव इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि नितिन ने ही संजीव की पैरोल के लिए पहले वकील हायर किया। इसके बाद चंगनौली के पूर्व सरपंच बलदेव व उसके बेटे कुलबीर के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग तैयार की। इसके लिए जमानतियों को एक-एक लाख रुपये के चेक दिए गए। इस पैसे का इंतजाम भी नितिन ने ही किया था। आर्य ने बताया कि संजीव की तलाश में टीमें दबिश दे रही है। उसका अभी तक पता नहीं लगा है। पूछताछ में उसने कबूला कि संजीव को फरार कराने में वह शामिल था।

ये था मामला
हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया सहित परिवार के आठ सदस्यों का हत्यारोपी संजीव जेल में बंद था। संजीव को 16 मई से लेकर 31 मई तक जेल से जमानत मिली थी। परंतु 31 मई के बाद संजीव जेल में वापस नहीं लौटा। कुरुक्षेत्र जेल के डीएसपी सुभाष चंद ने उसका इंतजार करने के बाद 10 जून को थाना बिलासपुर में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में बाद में पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

फोटो : 21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed