फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गोली लगने से घायल विधायक का गनमैन पीजीआई में एडमिट, चोरों ने घर खंगाल उड़ाया लाखों का सामान

गोली लगने से घायल विधायक का गनमैन पीजीआई में एडमिट, चोरों ने घर खंगाल उड़ाया लाखों का सामान

Wed, 04 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल विधायक का गनमैन पीजीआई में एडमिट, चोरों ने घर खंगाल उड़ाया लाखों का सामान
विधायक का गनमैन पीजीआई में दाखिल, चोरों ने घर से उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन

दरवाजे के ताला चटका घर में घुसे चोर, अटैची में रखी दस हजार की नकदी व पांच तोले सोने के गहनों पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का गनमैन सिपाही पुनीत गोली लगने से पीजीआई में दाखिल है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर सोमवार रात उसके घर का ताला तोड़कर उसे पूरी तरह खंगाल डाला। घटना के समय पुनित की मां जसवंत कौर सरोजनी कालोनी में अपनी लड़की के घर पर गई हुई थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य पीजीआई गए थे। चोर घर में अटैची में रखी 10 हजार रुपये की नकदी व पांच तोले सोने के गहने चोरी करके ले गए हैं। घर में चोरों की आवाज सुनकर देर रात पड़ोसियों ने जब आवाज लगाई तो आरोपी चोर पीछे से दीवार फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अमादलपुर रोड स्थित गांधी नगर कॉलोनी निवासी रोहित ने बताया कि उसके पड़ोसी विधायक घनश्याम दास के गनमैन पुनित को एक जुलाई को उसके दोस्त ने गोली मार दी थी। जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। सोमवार को पुनीत की मां अपनी लड़की के पास सरोजनी कालोनी में गई हुई थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य पीजीआई गए थे। इस दौरान घर का ताला लगा हुआ था। सोमवार रात को एक बजे उन्हें गनमैन पुनीत के घर में कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति घर में था। उसे अंदेशा हुआ कि घर में कोई चोर है। उसने आसपास के लोगों को उठाया। जब उन्होंने आवाज लगाकर पूछा तो आरोपी चोर पीछे की दीवार फांद कर फरार हो गया। जब वे मौके पर गए तो उन्होंने देखा कि चोर ने घर में दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ था। अंदर पूरा घर खंगाला हुआ था। उन्होंने सूचना पुनीत की मां को दी। सूचना मिलने पर पुनीत की मां मौके पर पहुंची। उसने जांच की तो घर से करीब पांच तोले सोन के गहने व 10 हजार रुपये की नगदी गायब है। इसकी सूचना बुड़िया चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि विधायक गनमैन पुनीत को एक जुलाई को बुड़िया चौक पर गोली मार दी गई थी। आरोप उसके दोस्त प्रिंस वालिया पर लगा था। गोली लगने से घायल हुए पुनीत का इलाज तब से पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। उसका पूरा परिवार भी पीजीआई में है। बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज राजपाल का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 10 व 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed