फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, ब्लैक मेल कर फिर किया दुराचार

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, ब्लैक मेल कर फिर किया दुराचार

Fri, 22 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चाय  में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, ब्लैक मेल कर फिर किया दुराचार
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर फिर किया दुराचार
विज्ञापन

-आरोपी युवक समेत तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर जगाधरी के गांव खारवन में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने नाबालिग लड़की को घर पर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने दुष्कर्म का मोबाइल में वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर उसके साथ एक बार और दुष्कर्म किया। आरोप है कि गलत काम करने में आरोपी युवक का उसके रिश्तेदारी की तीन युवतियों व दो महिलाओं ने भी साथ दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक, तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव खारवन निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि गत सात मई को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाली कोमल उसकी बेटी को बुलाकर अपने घर ले गई। वहां पर कोमल, ममता, नीलम, सपना व मंजीत ने उसे चाय पीने के लिए दी। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे। जिसके बाद आरोपी महिलाओं व युवतियों ने उसकी लड़की को कमरे में लेटा दिया। जहां पर पहले से ही जिला अंबाला के गांव हरड़ा निवासी राहुल मौजूद था। आरोप है कि युवक ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने अपने मोबाइल में दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। जब उसकी लड़की को होश आया तो आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसकी लड़की अपने घर पहुंची मगर उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद 14 मई को फिर से कोमल उसकी लड़की को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गई। जब वह दोनों गांव के बाहर सड़क पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही राहुल बाइक पर खड़ा था। आरोपी युवक ने उसकी लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे बाइक पर बिठाकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर आरोपी ने फिर से उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसकी लड़की किसी तरह घर पहुंची। उसके बाद फिर से आरोपी उसकी लड़की को फोन कर परेशान करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी लड़की ने परेशान होकर उन्हें घटना के बारे में बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व गांव खारवन निवासी तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसआई कुसुम बाला का कहना है कि आरोपी युवक समेत तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सर्ट---
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक पर केस
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव मिश्री का माजरा में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव मिश्री का माजरा निवासी युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी जिला अंबाला के गांव बड़ी कोड़ी निवासी रविंद्र कुमार के साथ जान पहचान थी। आरोपी युवक का दो साल से उनके घर पर आना जाना था। 22 जून 2016 को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रविंद्र उनके घर पर आ गया। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से मना कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना के बारे में परिजनों व पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed