फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लोहे के पंच से हमला कर युवक को किया घायल

लोहे के पंच से हमला कर युवक को किया घायल

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लोहे के पंच से हमला कर युवक को किया घायल
लोहे के पंच से हमला कर युवक को किया घायल
विज्ञापन

-चार आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
यमुनानगर। गांव मलिकपुर खादर में हुई मारपीट में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव मलिकपुर खादर निवासी रणदीप ने छछरौली पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही युवक आशिक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। नौ जुलाई को रात करीब नौ बजे वह गांव में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में आशिक पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ बहस करने लगा। बहस बढ़ने पर आरोपी ने अपने साथियों शराफत, लियाकत व शोअली ने उस पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed