फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रोडवेज के फ्लाइंग इंचार्ज पर हमला, संस्पेंड किए गए कंडक्टर व चार्जशीट किए ड्राइवर पर आरोप

रोडवेज के फ्लाइंग इंचार्ज पर हमला, संस्पेंड किए गए कंडक्टर व चार्जशीट किए ड्राइवर पर आरोप

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के फ्लाइंग इंचार्ज पर हमला, संस्पेंड किए गए कंडक्टर व चार्जशीट किए ड्राइवर पर आरोप
रोडवेज के फ्लाइंग इंचार्ज पर हमला, सस्पेंड किए गए कंडक्टर व चार्जशीट किए ड्राइवर पर आरोप
विज्ञापन

- 24 मई को दिल्ली-यमुनानगर रूट पर जांच के दौरान छह यात्रियों को बिना टिकट सफर कराने के आरोप में कंडक्टर को किया था सस्पेंड, चालक को चार्जशीट
- रोडवेज इंस्पेक्टरों के फ्लाइंग इंचार्ज एवं इंस्पेक्टर सतपाल बोले, इसी रंजिश के चलते किया हमला
- हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान है इंस्पेक्टर सतपाल
- उधर, आरोपी आल हरियाणा रोडवेज यूनियन के सदस्य बताए जा रहे है
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो में तैनात इंस्पेक्टर एवं फ्लाइंग इंचार्ज सतपाल पर पांच लोगों ने बिंडो व डंडों से हमला कर दिया। सतपाल ने हाल ही में विभाग से सस्पेंड किए गए कंडक्टर व चार्जशीट किए गए ड्राइवर पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
छछरौली के वार्ड नंबर एक निवासी सतपाल ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। इन दिनों बसों में जांच करने वाली इंस्पेक्टरों की टीम का फ्लाइंग इंचार्ज है। 24 मई को उन्होंने इंद्री के नजदीक दिल्ली यमुनानगर रूट पर चल रही यमुनानगर डिपो की गाड़ी को रोककर जांच की। जांच के दौरान बस कंडक्टर छह यात्रियों को बिना टिकट के ले जा रहे था। जांच करने पर कंडक्टर का 740 रुपये का गबन मिला। आरोप है कि इसमें बस चालक की भी मिलीभगत थी। उनकी शिकायत पर रोडवेज जीएम द्वारा उसी समय आरोपी कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि रोडवेज चालक को मामले में चार्जशीट किया गया था। सतपाल का आरोप है कि उनके द्वारा करवाई गई कार्रवाई के चलते दोनों आरोपी उससे रंजिश रखते है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह घर के पास ही स्थित बेटे अरूण कुमार की परचून की दुकान पर बैठा हुआ था और ऑफिस चलने की तैयारी में था। आरोप है कि तभी रोडवेज चालक व कंडक्टर समेत तीन अन्य युवक हाथों में बिंडे व डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने आते ही उस पर बिंडो से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी टांगों व पांव पर वार कर उसे घायल कर दिया। जब उसने एक आरोपी का मुंह पकड़ा तो उसने उसकी उंगली को दांतों से काट दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गया। उसके बेटे अरूण व अन्य परिजनों ने उसे छछरौली अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चोट टांगों पर एक हाथ की उंगली में : मारपीट के दौरान घायल सतपाल के बायीं टांग के घुटने व पांव, दायीं टांग के घुटने व पांव के अंगूठे पर चोट लगी है। जहां बिंडो से वार किए हुए है। अंगूठे का नाखून फूटा हुआ है। जबकि दाएं हाथ की एक उंगली को दांतों से काटा हुआ है।
बिना टिकट दिए लेकर आते हैं भारी सामान : इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि आरोपी चालक व परिचालक दिल्ली से भारी भरकम सामान बसों के ऊपर लोड करके लेकर आते थे। इस सामान का आरोपी टिकट नहीं काटते थे। जबकि सामान के टिकट के पैसे यात्री से ले लेते थे। आरोप है कि इससे ये रोडवेज का नुकसान करते थे। इस बारे में उन्होंने आरोपियों को कई बार चेताया था। जबकि आरोपी यूनियन का पदाधिकारी होने के कारण उन्हें धमकाता था।
कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रोशन लाल, रतन सिंह, संजीव कांबोज, राजबीर पिंडोरा आदि ने बताया कि इंस्पेक्टर सतपाल उनकी यूनियन के उपप्रधान भी है और साफ छवि के अधिकारी है। तभी कुछ ड्राइवर उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सतपाल पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इसकी रणनीति बुधवार को मीटिंग कर बनाई जाएगी।
रपट लिख ली गई है, चोटों की रिपोर्ट आने पर होगी आगामी कार्रवाई : घायल इंस्पेक्टर सतपाल के बयान लेकर रपट लिख ली गई है। चोटों की रिपोर्ट आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बयान में सतपाल ने दो लोगों के नाम बताए हैं, जबकि तीन अन्य हैं। मामले में जांच की जा रही है।

-एसआई यशपाल, एसएचओ, थाना छछरौली।

इंस्पेक्टर सतपाल से हुई मारपीट की उन्हें जानकारी नहीं है। कुछ दिन पहले एक कंडक्टर शिवकुमार को सस्पेंड किया गया था। जबकि चालक राजकुमार को चार्जशीट किया हुआ है। चालक के खिलाफ जांच की जा रही है।
- रविंद्र पाठक, जीएम, रोडवेज यमुनानगर डिपो।
फोटो : 41
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed