फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खेत में टूटे पड़े तार से टकराया बुजुर्ग, झुलसने से मौत

खेत में टूटे पड़े तार से टकराया बुजुर्ग, झुलसने से मौत

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खेत में टूटे पड़े तार से टकराया बुजुर्ग, झुलसने से मौत
खेत में टूटे पड़े तार से टकराया बुजुर्ग, झुलसने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। किशनपुरा माजरा गांव में घूमने गए बुजुर्ग की खेत में टूटे पड़े तार से करंट लगने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किशनपुरा माजरा निवासी दीपक ने बताया कि उसके दादा फूल चंद (70) अलसुबह उठ कर हर रोज खेतों में सैर करने जाते थे। हर रोज की तरह मंगलवार सुबह उठकर खेतों की तरफ गए तो खेत में बिजली के तार नीचे पड़ा हुआ था। जिसमें करंट जारी थी। जब उसके दादा वहां से निकले तो उसका पैर जमीन पर पड़े बिजली के तार से टकरा गया। करंट लगने से वे बुरी तरह झुलस गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दीपक का कहना है कि जिस स्थान पर बिजली का तार टूटे होने बारे बिजली बोर्ड को शिकायत दी थी, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारियों ने तार को ठीक नहीं किया और उसमें करंट चलता रहा। यदि समय रहते बिजली निगम तार को वहां से उठा लेता तो यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed