फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कैल कलानौर बाइपास पर फिर हादसा, कार ने एक्टिवा सवार दो नंबरदारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कैल कलानौर बाइपास पर फिर हादसा, कार ने एक्टिवा सवार दो नंबरदारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैल कलानौर बाइपास पर फिर हादसा, कार ने एक्टिवा सवार दो नंबरदारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कैल कलानौर बाइपास पर फिर हादसा, कार ने एक्टिवा सवार दो नंबरदारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बाईपास के गोलनपुर चौक पर हुआ हादसा, कार चालक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कैल कलानौर बाईपास पर फिर से हुए हादसे में एक नंबरदार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाईपास के गोलनपुर चौक पर हुआ। जहां तेज गति से आ रही कार ने एक्टिवा सवार दोनों नंबरदारों को टक्कर मार दी। दोनों खेत से घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक नंबरदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घायल हुए दूसरे नंबरदार को उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

मंडेबर निवासी सोहन सिंह (71) अपने गांव का नंबरदार था। शनिवार सुबह वह अपने साथी जामपुर मंडेबर के नंबरदार व निवासी रघुबीर सिंह के साथ दजरापुर के नजदीक अपने खेतों में गया था। काम समाप्त करने के बाद दोनों एक्टिवा पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। एक्टिवा सोहन सिंह चला रहा था। जैसे ही वह नवनिर्मित बाईपास स्थित गोलन चौक पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण एक्टिवा सवार सड़क के बीचों बीच जा गिरे और दोनों नंबरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोहन सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल रघुबीर सिंह को इलाज के लिए शहर के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी सूचना पंथतीर्थी पुलिस चौकी में दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रामप्रसाद का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed