{"_id":"5b1598e74f1c1b64068b48bd","slug":"152814205912-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, हत्या नहीं विवाहिता ने आत्महत्या की, परिजनों ने कई लोग रंजिशन फंसाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, हत्या नहीं विवाहिता ने आत्महत्या की, परिजनों ने कई लोग रंजिशन फंसाए
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, हत्या नहीं विवाहिता ने आत्महत्या की, परिजनों ने कई लोग रंजिशन फंसाए
ससुराल पक्ष के लोगों के समर्थन में जिला सचिवालय पहुंचे रघुनाथपुरी कॉलोनी के लोग
डीएसपी को शिकायत देकर मामले की जांच उच्चाधिकारियों से करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रघुनाथपुरी कालोनी में पांच दिन पहले फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में अब ससुराल पक्ष के लोगों के समर्थन में कॉलोनी वासी आए है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि विवाहिता की हत्या नहीं हुई। उसने खुद फंदा लगाकर सुसाइड किया है। उन्होंने डीएसपी हैडक्वार्टर को शिकायत देकर मामले की उच्चधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कराने और मामले में फंसाए गए कुछ लोगों को केस से बाहर निकालने की मांग की।
रघुनाथ पुरी कालोनी निवासी रामकुमार, गुरविंद्र तेजली, जयदयाल, देशराज, राकेश ने बताया कि कॉलोनी में 30 मई को विवाहिता सोनिया का शव फंदे पर लटका मिला था। सोनिया की दूसरी बहन की शादी भी उसी घर में हो रखी है। दोनों बहनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा था। जिससे बाद सोनिया ने छत पर बने बाथरूम में जाकर फव्वारे के पाइप से फंदे लगाकर आत्महत्या की थी। उसके परिजनों ने सोनिया के ससुराल वालों पर हत्या करने का केस दर्ज कराया था। इस मुकद्दमे में जिन लोगों के नाम दिए गए है, उनमें जगदीश, सरोज, हुसन, जरनैल सिंह का नाम दिया गया है। जबकि सरोज व जगदीश का कोई इस परिवार से लेना देना नहीं है। जरनैल एक कर्मचारी है और वह कई साल से अलग मकान में रहता है। केवल रजिश के चलते उसका नाम दिया गया है। उनकी मांग है कि जगदीश, सरोज, हुसन व जरनैल का नाम इस एफआईआर से निकाला जाए। मामले की जांच एक कमेटी बनाकर उच्चधिकारियों से कराई जाए। ताकि बेगुनाह को सजा न मिले। डीएसपी हैडक्वार्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बॉक्स
ये है मामला :
पंजाब के जिला संगरूर के गांव रामगढ निवासी 25 वर्षीय सोनिया की शादी 2012 में रघुनाथ पुरी निवासी नीरज के साथ हुई थी। जिस घर में सोनिया की शादी हुई, उसकी घर में सोनिया की छोटी बहन की भी शादी उसकी घर में नीरज के भाई के साथ हुई थी। 30 मई को सोनिया का शव छत पर बने बाथरूम में फव्वारे की पाइप से फंदे पर लटका मिला था। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था।