फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, डॉग स्कवायड की टीम ने की जांच

पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, डॉग स्कवायड की टीम ने की जांच

Tue, 05 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, डॉग स्कवायड की टीम ने की जांच
पुलिस के हाथ खाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप व तेजधार हथियार से गला काटने की पुष्टि
विज्ञापन

आरोपी हो सकता है पहचान वाला
खिजराबाद (ब्यूरो)। बेलगढ़ में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर सात साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दुष्कर्म और धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि की गई है। सोमवार को पुलिस और डॉग स्कवायड की टीम ने फार्म हाउस में सर्च अभियान चलाया। पांच घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सबूत नहीं लगा। जिन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया, उन्होंने ने भी कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं दी। यानी घटना के एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। दोपहर को शव का दाह संस्कार किया गया। संस्कार के समय पूर्व मंत्री निर्मल सिह का बेटा सोनू, याकूबपुर के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, कडकौली से काका नंबरदार, बलकार गुज्जर आदि साथ रहे।
पुलिस ने खंगाला फार्म हाउस: घटना के बाद सीआईए टीम, डॉग स्कवायड टीम और खिजराबाद पुलिस की टीम जांच करने बेलगढ़ पहुंची। लगभग पांच घंटे इस ज्वाइंट टीम ने फार्म को खंगाला, लेकिन जांच में कोई तथ्य नही मिला।
विज्ञापन

डॉग स्कवायड की टीम में एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई बृजनाथ, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व डॉग हंट आदि मौजूद रहे। टीम ने लगभग दस किलोमीटर के एरिये की जांच की गई। डॉग को घटनास्थल पर आरोपी के पैरों के निशानों को सुंघाया गया और फार्म हाउस में घुमाया गया। डॉग लगभग एक किलोमीटर की दूरी के बाद पैरों के निशान सूंघता हुआ रुक जाता था। यही प्रक्रिया कई बार दोहराई, लेकिन डॉग वहीं आकर रुक जाता और वह उससे आगे नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल की भी ली गई है मदद : फार्म हाउस में साइबर सेल की मदद से नेटवर्क डंप करवाया गया, लेकिन उससे भी अभी कोई सुराग नही लग पाया है। नेटवर्क डंप करवाने से ये पता लग पाएगा कि वारदात के समय घटना स्थल के आसपास किस किस का मोबाइल नेटवर्क में था। जिस का मोबाइल नेटवर्क में था।

केजी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी धारदार हथियार से उसका गला काटने का मामला सामने आया था। हत्या के बाद लड़की का शव एक घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में बने रजबाहे में पड़ा मिला।


इस बारे में खिजराबाद के थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि लड़की का दाह संस्कार करवाकर मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। साइबर सेल की मदद से मोबाइल नेटवर्क भी डंप करवाए गए है, लेकिन अभी तक अपराधी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में कोई आस पड़ोसी या पहचान वाला भी शामिल हो सकता है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
फोटो नंबर 9, 10, 11, 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed