{"_id":"5b103b744f1c1b8a6e8b59fa","slug":"15277904576-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दोस्त मिलकर करते थे स्नेचिंग, दो करते थे रेकी, दो देते थे वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दोस्त मिलकर करते थे स्नेचिंग, दो करते थे रेकी, दो देते थे वारदात को अंजाम
Updated Thu, 31 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दोस्त मिलकर करते थे झपटमारी, दो करते थे रेकी, दो देते थे वारदात को अंजाम
स्नेचिंग की दो वारदातें कबूली, सीआईए टू की टीम ने किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सीआईए टू की टीम ने झपटमारी करने के आरोप में चार दोस्तों को पुराना सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया है। चारों दोस्त मिलकर स्नेचिंग करते थे। दो साथी रेकी करते थे, जबकि दो दोस्त बाइक पर स्नेचिंग करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने 27 मई को पांसरा फाटक के नजदीक व्यक्ति को धमकाकर मोबाइल व चार हजार की नकदी छीनने व हुडा सेक्टर 17 में महिला का पर्स झपटने की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड में अन्य खुलासे होने की संभावना है।
सीआईए-टू इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चार युवक पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने दबिश देकर वहां घूम रहे चारों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी पंकज, गांव रामपुर निवासी स्वर्ण, तरुण उर्फ फौजी, रतनपुरा निवासी प्रीतपाल के नाम से हुई।
वारदातें कबूली : पुलिस के मुुताबिक चारों दोस्तों ने 27 मई को पांसरा जंगल के पास पैदल जा रहे लापरा निवासी कुर्बान को धमका कर एक मोबाइल व पर्स छीन किया था। पर्स में चार हजार रुपये की नकदी थी। 15 अप्रैल को आरोपियों ने हुडा सेक्टर-17 में स्कूटी पर जा रही एक महिला से उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया था। पर्स में मोबाइल व कुछ नकदी थी। चारों आरोपी दोस्त हैं। वारदात को अंजाम आरोपी प्रीतपाल की बाइक पर दिया जाता था।