{"_id":"5b0da87b4f1c1b916e8b53ef","slug":"152762176112-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन सुनती हुई चल रही युवती के हाथ से बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन सुनती हुई चल रही युवती के हाथ से बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल
Updated Wed, 30 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोन सुनती हुई चल रही युवती के हाथ से बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। माडल टाउन स्थित डीएवी स्कूल के नजदीक पैदल चल रही युवती के हाथ से बाइक सवार दो युवक मोबाइल झपट कर फरार हो गया। युवती ने आरोपियों को पीछा कर पकडने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
माडल टाउन की शक्ति नगर कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसकी बेटी नेहा सोमवार दोपहर बाद किसी काम से डीएवी स्कूल के नजदीक गई थी। जब वह वहां से वापस लौट रही थी तो उसके पास किसी सहेली का फोन आ गया। जब वह फोन सुनती हुई सड़क किनारे चल रही थी तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और वहां से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।