फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वारदातें कबूली

चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वारदातें कबूली

Wed, 30 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वारदातें कबूली
चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

- चोरी की पांचों बाइक बरामद, दो आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोरों को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की पांच वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों से पांचों बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वाहन चोरी के दो आरोपीबाइक बेचने के लिए कलानौर के रास्ते यूपी जाएंगे। एएसआई गुलशन के नेतृत्व में गठित टीम ने कलानौर बार्डर पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद बताई गई बाइक पर दोनों आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोक कर पूछताछ की और उनके पास जो बाइक थी, वह चोरी की निकली। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव अलीपुरा निवासी धर्मवीर व आंशू के नाम से हुई।
विज्ञापन

इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पांच बाइक चोरी करना कबूल किया है। जिस बाइक पर आरोपी पकड़े गए वह बाइक उन्होंने डेढ़ माह पूर्व पेपर मिल के फुटबाल ग्राउंड से चोरी की थी। एक बाइक चार महीने पहले रेलवे वर्कशाप रोड विजय बैंक के बाहर से बाइक चोरी की थी। 20 दिसंबर 2017 को आजाद नगर रोड से और दो बाइक शहर क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 03
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed