फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पैसे की लेनदेन को लेकर छह युवकों ने व्यक्ति को कार में खींचा, शोर सुनने पर लोगों ने छुड़ाया

पैसे की लेनदेन को लेकर छह युवकों ने व्यक्ति को कार में खींचा, शोर सुनने पर लोगों ने छुड़ाया

Tue, 15 May 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पैसे की लेनदेन को लेकर छह युवकों ने व्यक्ति को कार में खींचा, शोर सुनने पर लोगों ने छुड़ाया
पैसे की लेनदेन को लेकर छह युवकों ने व्यक्ति को कार में खींचा, शोर सुनने पर लोगों ने छुड़ाया
विज्ञापन

तीन आरोपी युवकों को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, तीन हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल के नजदीक तीन लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे कार में अगवा कर लिया। कार से शोर सुनकर कुछ लोगों ने बाइक पर पीछा कर आरोपियों के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाया। इस दौरान लोगों तीन आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अगवा किए गए व्यक्ति से पैसे लेने है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ की रही है।

वीना नगर कैंप कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 मई को दोपहर ढ़ाई बजे किसी काम से जगाधरी गया था। जब वह सिविल लाइन पर पहुंचा तो हिमाचल प्रदेश के गांव शामपुर निवासी अमृत सिंह व मुंतजीर तथा गांव निहालगढ़ निवासी रतन लाल ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे कार में अगवा कर लिया। सिविल लाइन पर जब आरोपी उसे कार में ले जा रहे थे तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ बाइक सवार लोगों ने कार का पीछा किया। क्वालिटी होटल के नजदीक पहुंचने पर बाइक सवार लोगों ने आगे बाइक लगाकर कार को रोका। जिसके बाद आरोपियों ने कार रोकी। कार के रुकते ही लोगों ने उसे आरोपियों के चगुंल से छुड़ाया। इस दौरान लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से भाग निकले। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है। पूछताछ में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed