फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पता पूछने के बहाने फिर महिला के गले से झपटी सोने की चेन

पता पूछने के बहाने फिर महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने फिर महिला के गले से झपटी सोने की चेन
पता पूछने के बहाने फिर महिला के गले से झपटी सोने की चेन
विज्ञापन

बुधवार को इसी अंदाज में मार्डन कॉलोनी में प्रिंसिपल की पत्नी के गले से झपटी थी चेन
पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के वीना नगर कैंप में एक बार फिर पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। दो दिन पहले इसी अंदाज में स्नेचरों ने मार्डन कॉलोनी में प्रिंसिपल की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटी थी। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुलाब नगर निवासी सुनीता रानी ने बताया कि उसने वीना नगर कैंप कॉलोनी में एक महिला को कपड़े सीलने के लिए दिए हुए थे। शुक्रवार शाम को वह महिला के घर अपने कपड़े लेने के लिए आई थी। जब वह महिला के घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसे किसी व्यक्ति का पता पूछा। आरोपियों द्वारा बताए गए नाम के बारे में वह सोचने लगी। उसका ध्यान भटकते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकले थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गांधी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू करदी है।
विज्ञापन

बतां कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे इसी अंदाज में बाइक सवार दो युवकों ने आईटीआई के पीछे स्थित मार्डन कॉलोनी में निजी स्कूल के प्रिंसिपल की पत्नी अनु शर्मा के गले से सोने की चेन झपट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता पूछने के बहाने पहले भी हो चुकी है कई स्नेचिंग :
महिलाओं से पता पूछने के बहाने फर्कपुर व शहर यमुनानगर व शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पहले भी कई स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी है। स्नेचर बाइक पर आते है, एक आरोपी बाइक स्टार्ट रखता है और दूसरा घर के बाहर खड़ी महिलाओं से पता पूछता है। पता पूछने के दौरान जैसे ही ध्यान भटकता है, आरोपी युवक चेन या मोबाइल झपटकर दूसरे आरोपी की बाइक पर बैठ फरार हो जाते है।


केस दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू :
वीना नगर कॉलोनी में हुई चेन स्नेचिंग के मामले दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएंगे।
- एएसआई सतपाल सिंह, इंचार्ज, गांधी नगर चौकी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed