फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले घरेलू कारणों से थी परेशान

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले घरेलू कारणों से थी परेशान

Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले घरेलू कारणों से थी परेशान
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले घरेलू कारणों से थी परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
थाना छप्पर के गांव कुलचंदू में एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि महिला घरेलू कारणों के चलते परेशान थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव कुलचंदू निवासी विनोद कुमार की पत्नी गुरमीत कौर (33) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना जब थाने में आई तो वे मौके पर पहुंचे और जांच की। मौके पर जाकर देखा तो गुरमीत का शव फंदे पर लटका हुआ था। इस बारे में उसके ससुराल वालों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया है कि उन्हें नहीं पता कि गुरमीत ने फंदा क्यों लगाया। वह कुछ दिनों से घरेलू कारणों से परेशान थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। थाना छप्पर एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed