{"_id":"5aea0f104f1c1b64098b7cc9","slug":"152528871918-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ से मिला दो दिन से लापता मंदबुद्धि किशोर का शव, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोहड़ से मिला दो दिन से लापता मंदबुद्धि किशोर का शव, डूबने से हुई मौत
Updated Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोहड़ से मिला दो दिन से लापता मंदबुद्धि किशोर का शव, डूबने से हुई मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भंभौली में सोमवार से लापता मंदबुद्धि किशोर का शव गांव के जोहड़ में पड़ा मिला। छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जोहड़ से निकाला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
भंभौली निवासी सुशील ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा रजत मंदबुद्धि था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह गली में खेल रहा था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। दो दिन तक वह गांव के आसपास, परिचितों व उसके दोस्तों के यहां उसे तलाशते रहे। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार शाम उन्होंने थाना छप्पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बुधवार सुबह रजत के चाचा जसबीर सिंह गांव के जोहड़ के नजदीक से गुजरते हुए खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें रजत का शव जोहड़ में पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जोहड़ के पास लग गई। परिजनों ने शव को जोहड़ से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
वर्जन
जांच अधिकारी एसआई सुर्जन सिंह का कहना है कि मृतक लड़का मुंदबुद्धि था। 30 अप्रैल को अचानक लापता हो गया। बुधवार सुबह गांव के जोहड़ से लड़के का शव मिला। जोहड़ में डूबने से लड़के की मौत हुई है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है।