{"_id":"5ae8b8054f1c1b3a0b8b79fd","slug":"152520090015-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीदा चौकी में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीदा चौकी में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 02 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीदा चौकी पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हमीदा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर पुलिस कर्मियों पर हमला करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी बग्गा फरार है।
हमीदा चौकी इंचार्ज मेम सिंह ने बताया कि शहर पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि हमीदा चौकी में पुलिस कर्मियों पर हमला कर साथी को छुड़ाने के आरोपी हमीदा निवासी शैंटी और दिलीप हमीदा हेड के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को मौके से काबू किया। आरोपी अमित उर्फ मित्तवा, हैप्पी और रमन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी बग्गा समेत अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।