फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   इनेलो नेता के बेटे की शादी चली गोली, डीजे पर नाच रहे युवक केपेट में लगी, गंभीर

इनेलो नेता के बेटे की शादी चली गोली, डीजे पर नाच रहे युवक केपेट में लगी, गंभीर

Fri, 27 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता के बेटे की शादी चली गोली, डीजे पर नाच रहे युवक केपेट में लगी, गंभीर
इनेलो नेता के बेटे की शादी चली गोली, डीजे पर नाच रहे युवक के पेट में लगी, गंभीर
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में घायल युवक स्वयं पिस्टल से कर रहा था फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पैलेस में इनेलो नेता के बेटे के शादी समारोह में गोली चल गई। गोली डीजे पर नाच रहे दूल्हे के दोस्त त्यागी गार्डन निवासी शुभम के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। अनफिट होने के कारण पुलिस युवक के बयान नहीं ले सकी इसलिए यह पता नहीं चल सका है कि गोली उसने खुद चलाई या किसी और ने।
मामला बुधवार रात का है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पैलेस में इनेलो नेता पप्पी के बेटे की शादी थी। अपने दोस्त की शादी में त्यागी गार्डन निवासी शुभम भी शामिल होने के लिए आया था। देर रात शुभम अपने अन्य दोस्तों के साथ समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान कुछ युवक हाथों में पिस्टल लेकर नाच रहे थे। तभी अचानक गोली चली और शुभम के पेट में जा लगी। गोली लगते ही शुभम नीचे गिर गया। शुभम का भाई प्रवीण तुरंत पैलेस में पहुंचा। उसने अन्य लोगों की मदद से शुभम को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन युवक के अनफिट होने पर बयान नहीं ले पाई।
विज्ञापन

शहर थाना एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि डीजे पर डांस करने के दौरान गोली चली है। गोली किसने चलाई, यह शुभम के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed