{"_id":"5ae228bb4f1c1b86098b6bd5","slug":"15247710036-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से रास्ता बंद करने पर उनके पिता को फंसाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन से रास्ता बंद करने पर उनके पिता को फंसाया गया
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन से रास्ता बंद करने पर उनके पिता को फंसाया गया
-पूर्व मंत्री की बेटी व बेटा ने मीडिया से कहा-
-विधानसभा अध्यक्ष पर लगाया अवैध खनन तस्करों को संरक्षण देने का आरोप-
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
बिलासपुर कोर्ट में पूर्व कांग्रेसी मंत्री निर्मल सिंह की पेशी के दौरान उनकी बेटी चित्रा सरवारा व बेटे उदयवीर सिंह भी साथ थे। उन्होंने कोर्ट में मीडिया कर्मियों से कहा कि यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है। वह बेलगढ़ में 1990 से जमीन खरीद कर रह रहे हैं। वहां उन्होंने हजारा स्टड फार्म के नाम से एक फार्म बनाया हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बेलगढ़ क्षेत्र व आसपास के गांवों में अवैध खनन किया जा रहा है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। खनन तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह किसी भी गरीब किसान की जमीन में अवैध तरीके से डंडे के जोर पर खुदाई कर लेते हैं। अवैध खनन करने वाले उनके हजारा स्टड फार्म की जमीन पर चोरी-छिपे काफी दिनों से खुदाई कर रहे थे। जिन को रोकने के लिए पहले कई बार पंचायतें भी हुई वह समझाया भी गया। इतना ही नहीं, अवैध खनन करने वालों ने उनके फार्म की प्राइवेट प्रॉपर्टी में अपनी मनमर्जी से रास्ते बनाए हुए थे। इन रास्तों को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ है। इस मामले में भी रास्ते को लेकर ही विवाद हुआ था। उनका कहना है कि उनके पिता निर्मल सिंह ने खनन तस्करों पर रोक लगाने के लिए अपनी जमीन से बनाए गए रास्ते को जबरन बंद किया था। इसी खुन्नस में उनके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके पिता ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है जिसको दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।