फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बीडीपीओ ऑफिस की महिला क्लर्क को घर पर बंधक बना लूट के बाद गला दबाकर मारने से पहले किया था रेप

बीडीपीओ ऑफिस की महिला क्लर्क को घर पर बंधक बना लूट के बाद गला दबाकर मारने से पहले किया था रेप

Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ ऑफिस की महिला क्लर्क को घर पर बंधक बना लूट के बाद गला दबाकर मारने से पहले किया था रेप
लूट में पैसे कम मिले तो महिला क्लर्क का रेप कर दबा दिया था गला, दोनों आरोपी पकड़े
विज्ञापन

चार फरवरी को रामनगर में हुई वारदात में सीआईए-1 ने पास ही की गुलाब नगर कॉलोनी से दो को किया गिरफ्तार
आरोपियों तक पहुंचने में उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री बनी जरिया, एक ने ठीक ऐसे ही अंजाम दी थी एक वारदात
एक हत्या कर लूट के मामले में है दोषी, उम्रकैद में सात साल सजा काटने पर हाईकोर्ट से 2011 में मिली थी बेल
दूसरा आरोपी भी लूट के मामले में है आरोपी, जमानत पर आने के बाद दोनों ने मिलकर बनाई वारदात की प्लानिंग
दोनों आरोपी दोस्तों ने सरकारी कर्मी के घर काफी पैसा होने की सोच वारदात से पूर्व दो माह तक की थी रेकी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
बिलासपुर बीडीपीओ ऑफिस की महिला क्लर्क को उसके घर पर बंधक बनाकर लूटपाट के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये हैं। आरोपियों ने बताया कि हत्या से पहले उन्होंने महिला से रेप भी किया था। सीआईए-1 टीम ने दोनों को वारदात स्थल से ठीक सामने गुलाब नगर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और दोनों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दो माह तक की रेकी की थी। उन्हें पता चला कि महिला सरकारी कर्मचारी है और घर पर अकेली रहती है। उन्हें लगा उसके पास बहुत पैसा होगा। वारदात से ठीक पहले विनोद के घर पर छत पर बैठ दोनों ने शराब पी और फिर योजना अनुसार महिला की गली में रात करीब डेढ़ बजे पहुंचे। विनोद मुख्य गेट के ऊपर से घर में दाखिल हुआ और उसके मुख्य गेट अंदर से खोल ऋषिपाल को अंदर बुलाया। मुख्य गेट की कुंडी खोलने के दौरान आवाज सुनकर महिला जाग गई और बाहर आकर शोर मचाने लगी। विनोद और ऋषिपाल ने उसे कमरे में ले जाकर कपड़े से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद महिला के हाथ-पैर बांध दोनों ने घर पर लूटपाट की। उन्होंने महिला के कानों की सोने की बालियां, पैरों की पाजेब व अलमारी में रखे बैग से करीब 1800 रुपये व अन्य कागजात ले लिए। उम्मीद के मुताबिक नकदी व सामान न मिलने पर दोनों मायूस हो गए। गुस्साए ऋषिपाल ने उससे रेप किया। जबकि विनोद ने महिला को पकड़े रखा। इसके बाद कपड़े से महिला का गला घोंटकर हत्या के बाद दोनों लूटपाट का सामान लेकर मुख्य गेट से फरार हो गए।
विज्ञापन



चार फरवरी को रामनगर में हुई वारदात को पहले पुलिस लूट के इरादे से की गई हत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर सीआईए-1 ने जांच में जुटी थी। सीआईए-1 टीम दोनों आरोपियों तक उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री के सहारे पहुंची। सीआईए-1 टीम ने जांच में पाया कि वारदात स्थल के ठीक सामने गुलाबनगर के विनोद उर्फ मिंटू और ऋषिपाल दोनों अपराधी किस्म के हैं। विनोद को 2005 में बिलासपुर के नगली में व्यक्ति की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। विनोद को सात साल की सजा काटने के बाद 2011 में हाईकोर्ट से बेल पर मिल गई थी। वहीं, उसका साथी ऋषिपाल 2012 में थाना छप्पर व थाना सदर जगाधरी क्षेत्र में चार लूट की वारदातों का आरोपी है। वह गिरफ्तारी के बाद जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद की ओर से 2005 में बिलासपुर के नगली में व्यक्ति की हत्या कर लूटपाट की वारदात से सीआईए-1 टीम ने चार फरवरी को रामनगर में हुई बिलासपुर बीडीपीओ ऑफिस की 57 वर्षीय महिला कलर्क की हत्या व लूटपाट को जोड़कर देखा तो दोनों वारदात को अंजाम देने का तरीका एक था। सीआईए-1 इंचार्ज सुनील कुमार ने टीम का गठन किया। इसमें एसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई जसविंद्र, मनोज, सुखविंद्र, रोहित, आजाद, विपिन व संदीप शामिल रहे। टीम ने गुलाबनगर निवासी विनोद उर्फ मिंटू को उसकी कॉलोनी से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी ऋषिपाल के साथ मिलकर क्लर्क की हत्या व लूटपाट की वारदात कबूली। सीआईए-1 टीम ने उसके साथी ऋषिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed