फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पिटाई कर दीवार में सिर मार मजदूर की हत्या, क्वार्टर में पड़ा मिला शव

पिटाई कर दीवार में सिर मार मजदूर की हत्या, क्वार्टर में पड़ा मिला शव

Fri, 09 Mar 2018 09:32 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
पिटाई कर दीवार में सिर मार मजदूर की हत्या, क्वार्टर में पड़ा मिला शव
पिटाई कर दीवार में सिर मार मजदूर की हत्या, क्वार्टर में पड़ा मिला शव
विज्ञापन

तीन साथियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
तीन दिन पहले ही काम की तलाश में उत्तराखंड और यूपी से यमुनानगर आए थे चार मजदूर
तीर्थ नगर में दुकानदार से किराए पर लिया था क्वार्टर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सदर थाना क्षेत्र के तीर्थ नगर में तीन दिन पहले काम की तलाश में आए मजदूर की हत्या कर उसके तीन साथी भाग गए। मजदूर का शव तीर्थ नगर स्थित क्वार्टर के अंदर पड़ा मिला। मृतक के सिर व टांगों पर चोट के निशान थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने मजदूर की पिटाई कर उसके सिर को दीवार में मारकर हत्या की है। पुलिस ने तीनों साथियों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
तीर्थ नगर में किरयाना की दुकान करने वाले पप्पू के पास तीन दिन को चार मजदूर आए थे। उन्होंने अपने नाम शामली के उमेश, चिरथावल के अनीश, हरिद्वार बेड़की के मनोज उर्फ ट्विंकल और हरिद्वार के न्यामू के मनोज बताए थे। पप्पू ने नीचे करियाना की दुकान की हुई है और ऊपर उसने किराए पर देने के लिए क्वार्टर बनाए हुए हैं। पप्पू ने बताया कि चारों मजदूरों ने उसे बताया कि वे चारों दोस्त हैं और यूपी से काम की तलाश में यमुनानगर आए हैं। उन्हें क्वार्टर किराए पर चाहिए। जब उन्हें काम मिल जाएगा तो वे उसे हर महीने किराया देते रहेंगे। उनकी बातों पर विश्वास करके पप्पू ने उन्हें किराए पर क्वार्टर दे दिया।
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि वीरवार देर रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। उस समय चारों मजदूर क्वार्टर पर ही थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के बाद वह छत की तरफ गया तो क्वार्टर पर कोई मजदूर नहीं था। उसने क्वार्टर के अंदर झांका तो वहां पर एक मजदूर मृत पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर यमुनानगर एसएचओ राजीव मिगलानी व एएसआई राय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पप्पू की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
देर शाम आठ बजे पहुंचे परिजन, मनोज के रूप में की शिनाख्त :
दोपहर तक पुलिस मृतक की शिनाख्त में ही जुटी रही। लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। दोपहर बाद मृतक की पहचान हरिद्वार के बेड़की निवासी मनोज उर्फ ट्विंकल (35) के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। देर शाम करीब आठ बजे मृतक के परिजन हरिद्वार से यहां पहुंचे। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बॉक्स
आदेशों के बाद भी नहीं कराई जाती किराएदारों की वेरिफिकेशन :
एसपी की ओर से समय समय पर नौकरों व किराएदारों को रखने के लिए थाने में इसका रजिस्ट्रेशन कराना व आईडी जमा कराने के आदेश दिए जाते है। लेकिन इसके बाद भी मकान मालिक अपने घर में रखे किराएदारों व नौकरों का वेरिफिकेशन थाने से नहीं करवाते। बतां दे कि जिले में हजारों लाखों की सं या में बिहार, यूपी, बंगाल व अन्य राज्यों से मजदूर काम करने के लिए आते है जो किराए पर क्वार्टर लेकर रहते है, लेकिन अधिकतर का वेरिफिकेशन थाने में नहीं है। ऐसे में पुलिस को हत्या, लूट, डकैती व चोरी कर आसानी से आरोपी फरार हो जाते है। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों को पकडने में काफी मशक्कत करना पड़ती है।

वर्जन
थाना सदर यमुनानगर प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि मृतक के साथियों पर हत्या का केस दर्ज गया है। मृतक के परिजन नहीं पहुंचे हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिर तार कर लिया जाएगा।
फोटो-40
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed