{"_id":"5aa187c54f1c1b9d758b467f","slug":"15205357286-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्करों ने पीछा कर रहे गोरक्षकों पर चलाईं गोलियां, स्कॉरपियों का शशा तोड़ एक के गले से छूकर निकली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोतस्करों ने पीछा कर रहे गोरक्षकों पर चलाईं गोलियां, स्कॉरपियों का शशा तोड़ एक के गले से छूकर निकली, गंभीर
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीछा किया तो गोरक्षकों पर तस्करों ने चलाईं गोलियां, एक के गले से छूकर निकली, हालत गंभीर
तड़के पांच बजे अंबाला से पिकअप वाहन में गायों को वध के लिए लापरा के रास्ते यूपी ले जा रहे थे पांच आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अंबाला से पिकअप वाहन में गायों को वध के लिए लापरा के रास्ते यूपी ले जा रहे तस्करों ने थाना छप्पर से उनका पीछा कर रहे गोरक्षकों पर गांव गधोली के पास देसी कट्टे से करीब दस राउंड फायर कर डाले। इनमें एक गोली गोरक्षकों की गाड़ी का शीशा तोड़ अंदर बैठे गोरक्षक के गले को छूकर निकल गई। तस्करों ने गोरक्षकों पर पथराव भी किया और महिंद्रा पिकअप समेत मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार तड़के करीब पांच बजे की है। इसके बाद गोली लगने से घायल गोरक्षक को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना छप्पर पुलिस ने घायल के बयान पर धारा-307 आईपीसी, 13 (2) हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोवंश संवर्धन अधिनियम 2015 व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत एक नामजद सहित चार अन्य पर केस दर्ज कर लिया।
यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कलानौर निवासी गोरक्षक सुखदेव ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि लापरा निवासी मुस्तफा अपने साथियों के साथ अंबाला की तरफ से महिंद्रा पिकअप में गायों को वध के लिए लापरा के रास्ते यूपी ले जाएगा। इस पर वह और गोरक्षा दल के अध्यक्ष दुसानी निवासी धर्मेंद्र भारद्वाज, दुसानी निवासी राजेश व शादीपुर निवासी सुनील गाड़ी गोड़ी में थाना छप्पर क्षेत्र में बने टोल बैरियर के पास बैठकर निगरानी करने लगे। इस दौरान अंबाला की ओर से एक पिकअप आती दिखी। इस पर उर्दू भाषा में नंबर लिखा था, जिसे वह समझ नहीं पाए। गाड़ी में गायों के होने के शक पर उन्होंने पिकअप चालक लापरा निवासी मुस्तफा को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय महिंद्रा पिकअप गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पीछे बैठे तीन लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी गाड़ी से आरोपियों की महिंद्रा पिकअप गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान पीछा करते हुए जब वह गांव गधौली तेजली स्टेडियम के पास पहुंचे तो आरोपियों ने गाड़ी को अचानक बैक कर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। महिंद्रा पिकअप गाड़ी के कंडक्टर साइड से एक व्यक्ति ने नीचे उतर कर उन पर देसी कट्टे से करीब दस राउंड फायर किए वहीं, अन्य आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक गोली गाड़ी का शीशा तोड़ अंदर आकर उसके गले को छूकर निकल गई। वह मौके पर बेसुध हो गया और उसके अन्य गोरक्षक साथी उससे संभालने लगे, तभी आरोपी अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी समेत मौके से फरार हो गए। बाद में उसे यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों के मुताबिक गोत्त ठोठी के नीचले हिस्से में गले को छूकर निकल गई।
-----------
सुखदेव के बयान पर धारा-307 आईपीसी, 13 (2) हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोवंश संवर्धन अधिनियम 2015 व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत लापरा निवासी मुस्तफा को नामजद कर चार अन्य पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- ललित सिंह, एसएचओ, थाना छप्पर।
फोटो-17