फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर स्क्रनिंग प्लांट के मुंशी की हत्या, ट्रैक्टर के पिछले पहिए नीचे दबा मिला

ट्रैक्टर से कुचलकर स्क्रनिंग प्लांट के मुंशी की हत्या, ट्रैक्टर के पिछले पहिए नीचे दबा मिला

Sun, 04 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर स्क्रनिंग प्लांट के मुंशी की हत्या, ट्रैक्टर के पिछले पहिए नीचे दबा मिला
ट्रैक्टर से कुचलकर स्क्रनिंग प्लांट के मुंशी की हत्या, पहिये के नीचे दबा मिला
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। बिलासपुर के गौराबनी स्थित एसके स्क्रीनिंग प्लांट के मुंशी की ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सलेमपुर कोही व नगली के बीच लगे स्टोन क्रेशर के पास ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला। युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। जिस ट्रैक्टर के नीचे शव दबा हुआ था, वह मुंशी ने रामपुर खादर के एक व्यक्ति से किराये पर लिया हुआ था। परिजनों ने अज्ञात पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही डीएसपी बिलासपुर रणधीर सिंह, बिलासपुर एसएचओ गुरमेल सिंह, पुलिस बल व सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बिलासपुर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सलेमपुर कोही के पास लगे स्टोन क्रेशर एरिया में एक क्रेशर के पास एक नव युवक का शव ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त अलीशेरपुर माजरा निवासी रोहित (26) के रूप में की। रोहित गौराबनी स्थित एसके स्क्रीनिंग प्लांट पर मुंशी लगा हुआ था। शुक्रवार देर शाम को वह प्लांट पर जाने के लिए घर से निकला था। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। शव ट्रैक्टर के नीचे दबा होने पर परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया। मृतक रोहित के ताऊ के लड़के कुलदीप ने बताया कि मेरे चचेरा भाई स्क्रीनिंग प्लांट पर मुंशी का कार्य करता था जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टर भी चला लेता था। सुबह सवेरे उनको पता चला कि रोहित सलेमपुर कोही के पास ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ है। जब वे मौके पर गए तो देखा कि रोहित ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दबा हुआ था। कुलदीप का कहना है कि उन्हें शक है कि उनके भाई को किसी अज्ञात व्यक्तियों ने मारकर ट्रैक्टर के नीचे दबा दिया। पुलिस ने मामले में कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से गांव में मातम
मृतक रोहित के रिश्तेदार हाफजी निवासी रामजतन व सरपंच हरविंद्र डिंपल ने बताया कि अलीशेरपुर निवासी रोहित अपने माता पिता का इकलौता लड़का था। कुछ समय पहले उनके पिता की भी मौत हो चुकी थी। अब घर कमाने वाला केवल रोहित ही था। परिवार में अब केवल उनकी मां व छोटी बहन है। परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह वह क्रेशर पर गया था। सुबह फोन रोहित की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये पर लिया हुआ था ट्रैक्टर
जिस ट्रैक्टर के नीचे रोहित दबा मिला, वह उसने रामपुर खादर निवासी एक व्यक्ति से किराये पर लिया हुआ था। इस ट्रैक्टर को वह खुद चलाता था। कई बार अन्य किसी को भी दे देता था। परिजनों के अनुसार रोहित की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह अपने काम से मतलब रखता था।


बिलासपुर एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि सलेमपुर कोही के पास युवक के ट्रैक्टर के नीचे दबा होने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। संदिग्ध मामला होने पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। प्राथमिक जांच में युवक की छाती व पेट की अंतड़ियांकुचली हुई मिली हैं।
फोटो-62, 63,64
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed