{"_id":"5a9aef834f1c1b4e588bba45","slug":"15201035282-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने खंगाला बैंक, सेफ तोड़ने में रहें नाकामयाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने खंगाला बैंक, सेफ तोड़ने में रहें नाकामयाब
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने खंगाला बैंक, सेफ नहीं तोड़ पाए
नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक को चोरों ने बनाया निशाना
तीन साल में तीसरी बार बैंक में चोरी, सेफ न टूटने से बचा साढ़े तीन लाख का कैश
बैंक से सीपीयू, इनवर्टर, दो बैटरी, यूपीएस चुरा ले गए चोर
बैंक में लगे सीसीटीवी, अलार्म मशीन व कंप्यूटर सीपीयू तोड़ गए चोर, केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली बीडीपीओ कार्यालय के सामने स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक को खंगाल डाला। बैंक में तीन साल में हुई चोरी और चोरी के प्रयास के तहत शुक्रवार की रात तीन मामलों के दौरान चोर बैंक में रखे सेफ का लॉक तोड़ने में नाकामयाब रहे। इससे बैंक में रखी करीब साढ़े तीन लाख की नकदी सुरक्षित बच गई। चोर बैंक में रखे कंप्यूटर सीपीयू, यूपीएस, इनवर्टर, दो बैटरी चुरा ले गए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म मशीन व सेफ को तोड़कर चले गए। शनिवार सुबह बैंक खुलने पर कर्मियों को बैंक में हुई सेंधमारी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। छछरौली पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। छछरौली पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छछरौली बीडीपीओ कार्यालय के सामने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा बलाचौर है। बैंक कलर्क महेश्वरी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि एक मार्च शाम करीब पांच बजे सभी कर्मी बैंक बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की होली की छुट्टी थी। इसके चलते बैंक बंद रहा। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे अन्य कर्मियों के साथ बैंक परिसर पहुंचे। उन्होंने बैंक का ताला खोला तो देखा सामने की दीवार में करीब दो फुट चौड़ाई में सेंध लगी हुई थी। बैंक में रखे कंप्यूटर सीपीयू व अन्य सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत सेफ जाकर चेक किया। गनीमत रही चोर सेफ नहीं तोड़ पाए। हालांकि चोरों ने सेफ का लॉक तोड़ने के लिए बहुत जोर लगाया हुआ था। करीब हथियार के साथ सेफ पर लगे निशान इस बात का गवाह थे। काफी देर प्रयास करने के बाद भी चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए। चोरों ने बैंक में लगे कंप्यूटर सीपीयू, इनवर्टर, दो बैटरी, यूपीएस विद बैटरी चुराया हुआ था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, अलार्म मशीन व एक कंप्यूटर सीपीयू तोड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व बैंक के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर सूरज उपाध्याय को दी। सूचना मिलते ही छछरौली एसएचओ यशपाल नेहरा, सीन आफ क्राइम टीम के सदस्य व बैंक के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर सूरज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सीन आफ क्राइम की टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कई घंटे तक हुड़दंग मचाया
होली के दिन जहां लोगों ने सड़कों व अपने घरों में हुड़दंग मचाया। वहीं चोरों ने बैंक में कई घंटे तक खूब हुड़दंग मचाया। बैंक में मची उठा पठक देखकर यहीं लग रहा था कि चोर बैंक के अंदर कई घंटे तक रहे। चोरों ने पहले सेफ को तोड़ने का प्रयास किया। काफी देर तक सेफ न टूटने पर चोरों ने बैंक के कंप्यूटर सीपीयू व अन्य सामान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
बैंक का सुनसान स्थान बन रहा चोरी का कारण
बता दें कि बैंक जहां पर है, वह सुनसान क्षेत्र है। हालांकि सामने बीडीपीओ छछरौली का कार्यालय है। लेकिन शाम पांच बजे के बाद यहां कोई आता जाता नहीं। बैंक में हर साल हो रही चोरी की कोशिश का कारण बैंक बिल्कुल सुनसान जगह पर होना है। इसी बात का फायदा उठाकर चोर हर बार पीछे से दीवार तोड़कर बैंक के अंदर घुस जाते हैं।
अज्ञात पर केस, डीवीआर की कर रहे जांच
बैंक में चोरी होने की सूचना पर वे पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे थे। चोर सेफ तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। सीसीटीवी टूटे हैं। डीवीआर को कब्जे में लिया हुआ। उसकी जांच की जा रही है। सोमवार को फुटेज देखी जाएगी। फिलहाल मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है चोरों को दबोचने के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी है।
- यशपाल नेहरा, एसएचओ, थाना छछरौली।
बैंक में रखा साढ़े तीन लाख का कैश सेफ
चोर सेफ तोड़ने में सफल नहीं हो पाए है। सेफ में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये कैश रखा हुआ है। जो सेफ है। बैंक को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
- सूरज उपाध्याय, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेडर, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक।
फोटो : 41 से 46