फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   काली माता मंदिर के नजदीक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

काली माता मंदिर के नजदीक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
काली माता मंदिर के नजदीक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका
काली माता मंदिर के नजदीक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। कलेसर जंगल की ताजेवाला बीट में बने काली मंदिर के नजदीक से एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है। उसके सिर, हाथ व पैरों में धारदार हथियार से वार के निशान हैं। उसकी शिनाख्त मुजाफत कलां के सलिद्र उर्फ सिंदी (30) के रूप में हुई है। सलिंद्र पिछले एक सप्ताह से घर से लापता था। घटनास्थल से खून से सना डंडा व लड़ाई-झगड़े के निशान मिले हैं। जगाधरी डीएसपी, खिजराबाद एसएचओ बलराज और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की हत्या को हुए 24 घंटे से अधिक हो गए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजाफत कलां निवासी जसविंद्र सिंह ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सलिंद्र उर्फ सिंदी नशे का आदी था और ताजेवाला के जंगल में काली माता के मंदिर में आता जाता था। करीब एक सप्ताह पहले घर से किसी काम को निकला था, लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया। उन्होंने रिश्तेदारों की सहायता से उसकी तलाश की। गुरुवार को वे उसकी तलाश करते हुए ताजेवाला स्थित बेरी बाड़ा मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने मंदिर के नजदीक खून व लड़ाई झगड़े के निशान मिले। कुछ दूरी पर खून से सने डंडे भी पड़े मिले। इससे परिजनों को संदेह हुआ और मृतक की तलाश करने लगे। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि बेरी बाडा में जहां मंदिर है वहां की पोड़ियों पर खून के निशान मिले और किसी व्यक्ति के घसीटने के निशान भी मिले। संदेह होने पर उन्होंने जब जांच की तो थोड़ी दूरी पर सलिंद्र उर्फ सिंदी का शव नाले में पड़ा मिला। शिनाख्त करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना खिजराबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खिजराबाद एसएचओ, जगाधरी डीएसपी मौके पर पहुंचे। संदिग्ध मामला होने पर सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


टूटी हुई मिली टांग
पुलिस जांच में मृतक के सिर, हाथ व पांव सहित शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। टांग भी टूटी हुई मिली। युवक का शव मंदिर के नजदीक नाले में पड़ा हुआ था। नेशनल हाईवे जगाधरी पांवटा साहब रोड से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल के अंदर काली माता का मंदिर है। काली माता के मंदिर में आस्था के चलते लोग वहां पर आते जाते हैं। मृतक सलिंद्र भी वहां आता जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों से आखिरी सांस तक लड़ा सलिंद्र
जिस स्थान पर सुरेंद्र का शव बरामद किया गया। उसी के नजदीक खून से सना हुए डंडे बरामद किए गए। वहां पर काफी दूर तक खून के धब्बे व लड़ाई झगड़ा होना के निशान था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सुरेंद्र हत्यारों से काफी देर तक संघर्ष करता रहा। आखिरी सांस तक सुरेंद्र ने हत्यारों का संघर्ष किया। हत्यारों ने सुरेंद्र की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।

मंदिर के बाबा पर घूमी शक की सुई
सलिंद्र को उसके परिजन पिछले एक सप्ताह से तलाश रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी थी। सलिंद्र शराब पीने का आदी था। जिस मंदिर के नजदीक उसका शव मिला है, सलिंद्र वहां अक्सर आया-जाया करता था। परिजनों को पता था कि सलिंद्र अक्सर ताजेवाला स्थित बेरी बाड़ा मंदिर में आता है। वीरवार को परिजन उसे ढूंढते हुए मंदिर पहुंच गए। उन्होंने मंदिर के बाबा से सलिंद्र के पास गए तो वह नशे की हालत में था। शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर मिले खून लगे डंडे व लड़ाई के निशान मिले। इस पर पुलिस की शक की सुई मंदिर के बाबा पर घूमी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है।


रिपोर्ट आने पर चलेगा मौत के वास्तविक कारणों का पता : एसएचओ
खिजराबाद थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि मंदिर के नजदीक हत्या होने की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पूछताछ के लिए मंदिर के बाबा को शक के आधार पर सीआईए टीम ने हिरासत में लिया है।

फोटो : 35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed