फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर को ताला तोड़ तीन लाख की नकदी व 50 हजार के गहने चुराए

रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर को ताला तोड़ तीन लाख की नकदी व 50 हजार के गहने चुराए

Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर को ताला तोड़ तीन लाख की नकदी  व 50 हजार के गहने चुराए
रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर का ताला तोड़ नकदी और गहने चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानग। फर्कपुर थाना क्षेत्र की पृथ्वी नगर कॉलोनी स्थित रिटायर्ड रेलवे कर्मी के सूने घर का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये की नकदी और 50 हजार रुपये के गहने चोरी कर ले गए। घटना के समय रेलवे कर्मी अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल कैथल के राजौंद में गए हुए थे। जब वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम की टीम व फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
पृथ्वी नगर कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे से रिटायर्ड है। उसका बेटा मोहाली में जॉब करता है, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में दोनों पति पत्नी रहते हैं। 26 फरवरी को वह कैथल के राजौंद स्थित अपनी ससुराल में मिलने के लिए गए थे। जाते समय वह घर का ताला लगाकर गए थे। बुधवार देर शाम जब वह लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। जांच करने पर अलमारी में रखी तीन लाख रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स, दो अंगूठियां, पायल, कड़ा, लैपटॉप व बाइक गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके का मुआयना किया और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुकान का ताला तोड़ नकदी 15 हजार की नगदी चुराई
खिजराबाद। खिजराबाद के बस स्टैंड के नजदीक स्थित दुकान का ताला तोड़ चोर 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। खिजराबाद के शिव मंदिर के नजदीक रहने वाले विष्णु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे के बस स्टैंड के नजदीक दुकान है। रोजाना की तरह देर शाम को वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर गल्ले का लॉक टूटा हुआ था और उसमें से नकदी व दुकान से अन्य सामान गायब था। जांच करने पर पता चला चोरों ने गल्ले से 15 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर से बाइक चोरी
मुंडा माजरा निवासी सुधीर ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास आया था। उसने बाइक को स्कूल के बाहर खड़ी की थी। जब वह काम खत्म करके वापस आया तो यहां से उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed