{"_id":"5a85d3cc4f1c1b8e268ba4e0","slug":"1518720156812-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल से मां नहीं बनने पर महिला ने चुराया डेढ़ साल का बच्चा, बच्च बरामद, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल से मां नहीं बनने पर महिला ने चुराया डेढ़ साल का बच्चा, बच्च बरामद, महिला गिरफ्तार
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल से मां नहीं बनने पर महिला ने चुराया डेढ़ साल का बच्चा, पकड़ी गई
- परिजनों की गैर-मौजूदगी में बड़े बेटे को कूपन लेने के बहाने भेजा, फिर ले गई डेढ़ वर्षीय बच्चा
-तेजली से महिला ने बच्चे को चुरा कांसापुर में किराये के कमरे में छिपाया-
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
12 साल से मां नहीं बन पाने पर बिहार की एक महिला ने तेजली से डेढ़ साल का बच्चा चोरी कर लिया। महिला ने बच्चे को कांसापुर की अशोक विहार कॉलोनी में किराए पर लिए कमरे में छिपा दिया। महिला ने करीब ढाई माह पूर्व पीड़ित परिवार से यह बच्चा 10 हजार रुपये में गोद देने की मांग रखी थी। चोरी हुए बच्चे के माता-पिता को जब बच्चा नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने रातभर तलाश कर कुछ देर में बच्चे को खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के जिला महाराजगंज के गांव कुकेसर निवासी नरेश ने बताया कि वह पुराना सहारनपुर रोड पर जगाधरी के अग्रसेन चौक के नजदीक दो कैंची प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। वह तेजली में चर्च वाली गली में किराए पर परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा आठ वर्षीय विशाल, बेटी पांच साल की सुशीला व सबसे छोटा बेटा डेढ़ वर्षीय सूरज है। बुधवार शाम वह फैक्ट्री गया हुआ था। उसकी पत्नी सुनीता भी सब्जी लेने बाजार चली गई। विशाल और सूरज घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब छह बजे तेजली में ही राधा स्वामी सत्संग भवन वाली गली में रहने वाली बिहार के मोतिहारी जिले के गांव गुगराह बैरिया निवासी अनीता उनके घर आई। आरोपी अनीता की उनके पड़ोसी हरिंद्र व कुसुम के साथ जान पहचान थी और उनके घर पर आना जाना था। अनीता अपने पति सोहन के साथ बुधवार शाम नरेश के घर पर आई थी। आरोपी अनीता ने सूरज को विशाल से ले लिया और सूरज को 10 रुपये का रिचार्ज कूपन लेने दुकान पर भेज दिया। विशाल वापस आया तो सूरज गायब था। उसने अपनी मां को सूचना दी। नरेश ने पड़ोसी कुसुम से मोबाइल नंबर लेकर अनीता को घर बुलाया। अनीता पति सोहन के साथ उनके घर पहुंची। नरेश ने बच्चा वापस मांगा। अनीता ने साफ मना कर दिया कि सूरज उसके पास नहीं है। इसके बाद परिजनों अर्जुन नगर चौकी पहुंचे। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह, हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह व महिला सिपाही पुष्पा जांच के लिए पहुंची। गहनता से पूछताछ करने पर अनीता ने सच उगल दिया।
कांसापुर में किराए पर लिए कमरे में छिपा दिया मासूम :
आरोपी अनीता बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए। लेकिन अब तक उसका कोई बच्चा नहीं है। इसी कारण उसने सूरज को चुराया। उसने सूरज को कांसापुर की अशोक विहार कॉलोनी में छिपाया हुआ है। उसने वारदात पूरी प्लानिंग के तहत की थी। 15 दिन पहले ही अशोक विहार कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा था। बच्चा चोरी करने के बाद वह कमरे पर गई। यहां उसने बच्चों को सुला कर कमरा बंद कर दिया। पुलिस ने कमरे पर जाकर बच्चा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
तेजली में बच्चा लापता होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद कांसापुर में दबिश देकर बच्चे को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि शादी के 12 साल होने के बाद भी उसके पास अपनी संतान नहीं थी। इसलिए उसने बच्चे को चुरा लिया। महिला से पूछताछ की जा रही है।
- पृथ्वी सिंह, इंचार्ज, अर्जुन नगर चौकी।
गोद देने की अपील ठुकराई तो ढाई माह पहले की रच डाली बच्चा चुराने की साजिश
राकेश कुमार
यमुनानगर।
शादी के 12 साल बाद भी सूनी पड़ी गोद भरने के लिए अनीता ने बच्चा चुराने की साजिश रची थी। यह साजिश करीब ढाई माह से रच रही थी। ढाई माह पहले अनीता जब नरेश के पड़ोसी हरेंद्र व कुसुम के घर आई तो उसने बच्चे को देखा था। अनीता को पता चला था कि नरेश के पास तीन बच्चे हैं। अपनी सूनी गोद भरने के लिए उसने तब नरेश से सूरज को गोद लेने की बात कही थी। अनीता ने उसे दस हजार रुपये का ऑफर भी दिया था। लेकिन उसने मना कर दिया था। तभी से अनीता बच्चे को चोरी करने की साजिश रच रही थी। साजिश के तहत महिला ने 15 दिन पहले ही कांसापुर में किराए पर कमरा लिया था।
बच्चे के रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना :
चोरी हुए बच्चे के पिता नरेश ने फोन कर अनीता को अपने पड़ोसी के घर बुलाया। तब अनीता कांसापुर में किराए के कमरे में बच्चे को छोड़कर वहां पहुंच गई। पीछे कुछ देर बाद बच्चा रोने लगा तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। फर्कपुर पुलिस और अर्जुन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे को अर्जुन नगर चौकी पुलिस ले आई।
चोरी करने के बाद भी नहीं भर पाई सूनी गोद अनीता:
12 साल से सुनी पड़ी गोद को भरने के लिए अनीता ने बच्चे को गोद लेना चाहा। अपील ठुकराई जाने पर अनीता ने दस हजार रुपये देने का भी दाव पेश किया। लेकिन इसमें भी कामयाब नहीं हुई। अंतत: महिला ने बच्चे को चुराने की साजिश रची। करीब ढाई माह बाद महिला बच्चा चुराने में सफल हो गई। लेकिन आठ वर्षीय विशाल व परिजनों की सूझबूझ ने महिला पकड़ी गई। चोरी करने के बाद भी महिला की सूनी गोद नहीं भर पाई।