फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बुडिय़ा के प्राचीन श्रीराम मंदिर से बेशकीमती मूर्तियां चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

बुडिय़ा के प्राचीन श्रीराम मंदिर से बेशकीमती मूर्तियां चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बुडिय़ा के प्राचीन श्रीराम मंदिर से बेशकीमती मूर्तियां चोरी, श्रद्धालुओं में रोष
बुड़िया के प्राचीन श्रीराम मंदिर से मूर्तियां चोरी, श्रद्धालुओं में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया के प्राचीन श्री राम मंदिर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली। चोरों ने गेट तोड़कर मंदिर से भगवान श्री गणेश, भगवान शिव शंकर सहित पीतल, तांबे व अष्टधातु की पांच बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति रोष है।
प्राचीन श्रीराम मंदिर के पुजारी सेठियान मौहल्ला निवासी पंडित मोहन ने बताया कि वह मंदिर में कई सालों से पुजारी है। रोज की तरह देर शाम को पूजा करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह आया तो मंदिर के गेट (कपाट) का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के रखी मूतियां गायब थी व सामान बिखरा हुआ था। पंडित शर्मा ने बताया कि मंदिर से भगवान श्री गणेश की पीतल की एक मूर्ति, भगवान शिव शंकर की तांबे की एक मूर्ति, श्री राधा कृष्ण की तांबे की एक मूर्ति, भगवान बाल मुकुंद की अष्टधातू की दो मूर्तियां गायब थी। पंडित शर्मा ने बताया कि मंदिर में अन्य स्थान पर रखी भगवान शिव शंकर की मूर्ति का सांप व शंख भी गायब था। पंडित शर्मा के अनुसार चोरी हुई मूर्तियों व अन्य सामान की कीमत लाखों में हैै। मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बुडिय़ा थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने मंदिर में कई स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। प्राचीन मंदिर में हुई घटना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
चार साल पहले जैन मंदिर से चुराई थी एक करोड़ से अधिक की मूतियां :
बुडिय़ा क्षेत्र में प्राचीन श्रीराम मंदिर में हुई मूर्तियों की चोरी से पहले वर्ष 2014 में बुडिय़ा के जैन मंदिर में चोरों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की बेशकीमती मूर्तियां व 30 किलो चांदी चोरी की थी। अंकित जैन ने बताया कि चुराई गई मूर्तिंयों में कुछ विदेश से लाई हुई मूर्तियां थी। लेकिन अभी तक पुलिस उस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। चार साल बीतने के बाद ना तो पुलिस चोर पकड़ पाई है और ना ही मूर्तियां बरामद कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मंदिर में चोरी के बाद से श्रद्धालुओं में रोष, गश्त बढ़ाने की रखी मांग :
बुडिय़ा निवासी अकित, वीरू, अनुज, दीपक आदि ने बताया कि मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां चोरी होने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल रहे है। लेकिन पुलिस वारदात होने के बाद आती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरी बढ़ रही है। आरोप है कि पुलिस गश्त के नाम पर ओवरलोड व खनन सामग्री से भरे वाहनों को तो यहां से निकाल रही है, लेकिन चोरी, छीना झपटी व अन्य घटनाओं पर रोकने में नाकामयाब है।
वर्जन
मंदिर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका किया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

- एचसी सतीश कुमार, जांच अधिकारी, थाना बुड़िया

फोटो : 07

जयगधौली में घर के बाहर से बाइक चोरी
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव जयगधौली से चोरों ने घर के बाहर से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जयगधौली निवासी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम को उसने रोजाना की तरह काम से लौटने के बाद अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। अंदर जाकर उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद जब वह घर के बाहर खड़ी बाइक को देखने गया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने आसपास के लोगों से बाइक के बारे में पूछा। लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। उसे इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed