{"_id":"5a74b4e34f1c1b89268b7f3d","slug":"151759813116-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की आंखों में मिर्ची डालकर सब्जी से भरा थैला छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की आंखों में मिर्ची डालकर सब्जी से भरा थैला छीना
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार से नगदी लूटने का प्रयास, गलती से सब्जी का थैला ले भागे
रादौर। गीता कॉलोनी में वीरवार की रात को बदमाशों ने एक दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दुकानदार को लूटने का प्रयास किया। बदमाश दुकानदार के हाथ से एक थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया। घटना के बाद फेंकी गई लाल मिर्च की थैली को स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जाहरवीर गोगामाडी की मजार के पास से बरामद किया।
बदमाश बाइक पर फरार होते समय मिर्ची की थैली वहां फेंक गए थे। सुबह दुकानदार राजू ने मिर्च की थैली सड़क से बरामद की। कुणाल करियाना स्टोर के मालिक सोम चोपड़ा ने बताया कि वह मेन बाजार में प्राइमरी स्कूल के सामने किराने की दुकान चलाता है। वीरवार की रात को लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके गीता कॉलोनी रादौर में अपने निवास पर पैदल जा रहा था। प्राइमरी स्कूल के साथ लगती गली से जब वह गुजर रहा था तो दो बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दी। बदमाशों ने उसके हाथों से थैला छीना और बाइक पर सवार तीसरे बदमाश के साथ फरार हो गए। थैले में घर के लिए सब्जी थी। दूसरे थैले में लगभग एक लाख रुपये की राशि थी। यह राशि सौभाग्य से बच गई। प्रभावित दुकानदार सोम चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद इस बारे रादौर पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस बारे कोई मामला दर्ज नहीं किया है। उधर, पंजाबी सभा रादौर के प्रधान अशोक गुंबर ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करें। पंजाबी सभा की ओर से रात के समय रादौर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
फोटो-6