{"_id":"5a74b4e14f1c1ba5268b7f1e","slug":"1517598130930-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक ने एक्टिवा सवार व्यक्ति से झपटा 30 हजार की नकदी से भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक ने एक्टिवा सवार व्यक्ति से झपटा 30 हजार की नकदी से भरा बैग
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार व्यक्ति से झपटा 30 हजार की नकदी से भरा बैग
यमुनानगर। जगाधरी की वासुदेव कॉलोनी में बाइक सवार युवक स्कूटी सवार व्यक्ति से बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में 30 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। 24 घंटे में डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जगाधरी की वासुदेव कॉलोनी में आया था। काम समाप्त कर देर शाम वह यहां से घर लौट रहा था। उसने हाथ में बैग लिया हुआ था। इसमें 30 हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। जब वह कॉलोनी की गली से निकल रहा था तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर युवक आया। उसके नजदीक आकर उन्होंने बाइक की गति कम कर दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से बैग झपट लिया। इसके बाद बाइक की तेज गति कर वहां से फरार हो गया। बाइक की नंबर प्लेट पर कोई नंबर भी नहीं था। उसने शोर मचाया और आरोपी के पीछे भाग उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां से फुर्र हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। उस समय पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया था। मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ को दी गई। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुलाब नगर चौक पर एक युवक स्नचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एएसआई महरूफ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सलेमपुर बांगर निवासी संदीप कुमार के नाम से हुई। आरोपी वासुदेव कॉलोनी में अनिल से बैग छीनने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
फोटो : 28