{"_id":"5a6879a84f1c1b86268b60bc","slug":"15167965234-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक हुआ फरार
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरी की बाइक यूपी बेचने जा रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक हुआ फरार
चोरी की चार बाइक की बरामद, पूछताछ में और हो सकते है खुलासे
एंटी व्हीकल थेप्ट सैल की टीम ने सुढैल के नजदीक से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सैल की टीम ने यूपी में चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपियों से चोरी की चार बाइक बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में फरार हुए आरोपी व अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
एंटी व्हीकल थेप्ट सैल के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तीन दोस्त आपस में मिलकर वाहन चोरी करते है। यह तीनों व्यक्ति चोरी की बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर उसे बेचने के लिए गांव सुढैल से होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे। सूचना के आधार पर सैल के एसआई धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने गांव सुढैल के पास नाकाबंदी कर जांच की। कुछ देर बाद चोरी की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को सामने देख आरोपियों ने पहले ही बाइक रोक ली। इस दौरान पीछे बैठा एक युवक वहां से फरार हो गया। जबकि दो युवकों को पुलिस ने काबू किया। जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सारण निवासी मोहन व अक्षय उर्फ मोनू के नाम से हुई। जबबि फरार हुए उनके साथी की पहचान सारण निवासी प्रिंस के नाम से हुई है। बरामद की बाइक थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चार जनवरी को चुराई गई थी।
बॉक्स
ये कबूली वारदातें :
इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहन व अक्षय ने पूछताछ पर बताया कि बीते वर्ष उन्होंने एक बाइक थाना शहर जगाधरी क्षेत्र से व एक बाइक थाना छप्पर एरिया से चोरी की थी। दोनों मामले संबंधित थानों में दर्ज है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से चोरी की ये दोनों बाइक भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए अक्षय उर्फ मोनू के घर से एक बाइक ओर बरामद हुई। इस बाइक के बारे में फरार हुआ आरोपी प्रिंस ही बता सकता है।
विज्ञापन
बॉक्स
सैल इंचार्ज रमेश ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपियों से अन्य खुलासे व फरार हुए आरोपी के बारे में पूछा जाएगा। फरार हुए आरोपी प्रिंस को पकडने के लिए टीम का गठन किया हुआ है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : दो