फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रेल लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

रेल लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 24 Jan 2018 05:48 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
रेल लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

यमुनानगर। सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग पर गांधी नगर फाटक के नजदीक रेल लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि गांधी नगर फाटक के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के समीप पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि रेलवे लाइनों के बीच 60-65 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। शव का मुआयना किया तो उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव की शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटेे के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर के शव गृह रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed