फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूल में जा रही नौंवी कक्षा की छात्रा का दो युवकों ने पीछा कर की छेड़छाड़

स्कूल में जा रही नौंवी कक्षा की छात्रा का दो युवकों ने पीछा कर की छेड़छाड़

Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में जा रही नौंवी कक्षा की छात्रा का दो युवकों ने पीछा कर की छेड़छाड़
स्कूल जा रही छात्रा का दो युवकों ने पीछा कर की छेड़छाड़
विज्ञापन

यमुनानगर। दो युवकों ने स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्रा ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। मां ने जब आरोपी युवकों से बातचीत की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों पर पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की (16) बिलासपुर के स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। घर से बस स्टॉप तक पैदल जाती थी। 17 जनवरी को सुबह उसकी बेटी रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए बस स्टॉप जा रही थी। इस दौरान गांव के ही युवक संजीव ने अपने दोस्त रजत के साथ मिलकर उसकी लड़की का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह वह वहां से भाग निकली। उसने घर आकर उसे आपबीती सुनाई। उसने आरोपियों के घर जाकर जब इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक संजीव व रजत के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई कमला देवी का कहना है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर शाम मछरौली से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed