फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -प्रिंसिपल हत्याकांड- बड़े बेटे ने मांगा लोगों का साथ, लिखा..मां को न्याय न मिला तो शेम है पूरे एजुकेशनल व ज्यूडिशरी सिस्टम पर

-प्रिंसिपल हत्याकांड- बड़े बेटे ने मांगा लोगों का साथ, लिखा..मां को न्याय न मिला तो शेम है पूरे एजुकेशनल व ज्यूडिशरी सिस्टम पर

Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
-प्रिंसिपल हत्याकांड- बड़े बेटे ने मांगा लोगों का साथ, लिखा..मां को न्याय न मिला तो शेम है पूरे एजुकेशनल व ज्यूडिशरी सिस्टम पर
बड़े बेटे ने मांगा लोगों का साथ, लिखा, मां को न्याय न मिला तो शेम है सिस्टम पर
विज्ञापन

राहुल शर्मा
यमुनानगर। मां रितू छाबड़ा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए उनके बड़े बेटे रितेश ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। मां की मौत की खबर पाकर कोलकाता से लौटने के बाद से गुमसुम और रोए जा रहे इंजीनियर रितेश ने अपने मन की टीस फेसबुक पर निकाली। रितेश ने अपनी फेसबुक आईडी से मां रितु छाबड़ा की फेसबुक आईडी पर टैग कर एक पोस्ट डाली। सोमवार रात करीब 12 बजे सोने से पहले रितेश ने फेसबुक पर डाली पोस्ट में अंग्रेजी में लिखा (अनुवाद) मैं, रितेश छाबड़ा, रितु छाबड़ा (जिन्हें बेरहमी से छात्र ने मार दिया) का बेटा अपने परिवार और मां से स्नेह रखने वाले हजारों लोगों की ओर से इंसाफ की मांग करता हूं। अगर उन्हें न्याय न मिला तो पूरे सिस्टम पर शेम है। अगर विद्यार्थियों को सही राह दिखाने पर टीचर/प्रिंसिपल की हत्या कर दी जाती है तो मुझे लगता है कि समाज में कोई नैतिक मूल्य नहीं रह गए हैं। एक इंसान जिसे हर छात्र प्यार करता था, एक टीचर जो पिछले 19 वर्षों से सिर्फ विद्यार्थियों को शिक्षित करने और उन्हें हर रोज बेहतर बनाने के लिए सेवा दे रहा था, लेकिन वह सिर्फ शिक्षा के निर्धारण के लिए मार डाला जाता है। मैं उसके लिए न्याय प्राप्त करने के लिए हर किसी का समर्थन चाहता हूं, वह मेरे लिए एक मां नहीं, बल्कि एक शिक्षक भी थीं। इसके बाद हैशटेग जस्टिस कर लिखा है...लिखा हैं शेयर करे, ताकि ये आवाज उच्चस्तर तक पहुंचे।

रितेश कोलकाता में हैं इंजीनियर : रितेश कोलकाता में इंजीनियर हैं, जो मां की मौत की खबर पाकर यमुनानगर लौटने के बाद से मां को खोने के गम में गुमसुम और रोए जा रहे थे, जो अब मां को न्याय दिलाने के लिए आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


18 घंटे में 600 लोगों ने कर डाली पोस्ट शेयर: रितेश के इस पोस्ट के डालने के बाद से लोग कमेंट्स लिखकर उसके स्पोर्ट में खड़े होने की बात तो कह ही रहे हैं, साथ ही रितेश की अपील पर इस पोस्ट को शेयर भी कर रहे हैं। 18 घंटे में करीब 600 लोग पोस्ट को शेयर कर चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 451 लाइक्स, 119 रोने व एक गुस्से की स्माइली भी आ चुकी हैं। कुछ लोगों ने पोस्ट पर कमेंट्स में आरोपी छात्र को फांसी और पिता को भी कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed