फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खारवन में ट्रैक्टर ने नौंवी कक्षा के छात्र व एनएच पर रोडवेज बस ने पेंटर को कुचला, दोनों की मौत

खारवन में ट्रैक्टर ने नौंवी कक्षा के छात्र व एनएच पर रोडवेज बस ने पेंटर को कुचला, दोनों की मौत

Fri, 15 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खारवन में ट्रैक्टर ने नौंवी कक्षा के छात्र व एनएच पर रोडवेज बस ने पेंटर को कुचला, दोनों की मौत
खारवन में ट्रैक्टर ने नौंवी कक्षा के छात्र व एनएच पर रोडवेज बस ने पेंटर को कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन

आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खारवन रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। इधर, शहर के बीच से निकल रहे नेशनल हाईवे 73 पर कमानी चौक के नजदीक रोडवेज बस ने साइकिल सवार पेंटर को कुचल दिया। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
खारवन निवासी कृष्ण लाल (15) नौंवी कक्षा का छात्र था। गुरुवार देर शाम गांव खारवन में ही घर से कुछ दूरी पर टेलर की दुकान पर कपड़े लेने गया था। टेलर की दुकान से कपडे लेकर वह वापस घर जा रहा था। जब वह दुकान से निकलकर सड़क पार करने लगा तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क के बीचों बीच जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने छात्र को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
एनएच पर रोडवेज बस ने साइकिल सवार को कुचला :
उधर, नेशनल हाईवे 73 पर महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक) के नजदीक रोडवेज की बस ने साइकिल सवार पेंटर की कुचल दिया। हादसे में पेंटर की मौके पर ही मौत हो गई। शिवपुरी कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह (50) जगाधरी स्थित फैक्ट्री में पेंटर का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह साइकिल पर सवार होकर कमानी चौक पर किसी काम से आया था। काम खत्म करने के बाद जब वह कमानी चौक के नजदीक नेशनल हाईवे 73 से रोड पार कर रहा था, तो तेज गति से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार सड़क पर जा गिरा और बस उसे कुचलती हुई आगे निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। जाम की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मजामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 16
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed