फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जंगल में मृत मिले व्यक्ति के परिजनों ने लगाया उसकी हत्या करने का आरोप

जंगल में मृत मिले व्यक्ति के परिजनों ने लगाया उसकी हत्या करने का आरोप

Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जंगल में मृत मिले व्यक्ति के परिजनों ने लगाया उसकी हत्या करने का आरोप
जंगल में मृत मिले व्यक्ति के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कपालमोचन के समीप जंगल से मिले शव का बुधवार को जगाधरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। इसको लेकर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ बिलासपुर थाना प्रभारी और डीएसपी रणधीर सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई। बाद में डीएसपी के उचित कार्रवाई करने के आश्वसन पर शव का अंतिम संस्कार कराया।
मृतक के पिता जयमल ने डीएसपी को बताया कि उनका बेटा मांगाराम शादियों में तंदूर का काम करता था, जो दो दिसंबर को गांव ब्राह्मण खेड़ा में जस्सी नाम के तंदूर कारीगर के पास पैसे लेने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उसकी काफी तलाश करने पर भी जब कुछ भी पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस केस दर्ज करने के बाद लापता मांगाराम की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार सुबह कपालमोचन के समीप जंगल में लकड़ी लेने गईं हरिजन बस्ती की कुछ महिलाओं को एक पेड़ के समीप उसका शव पड़ा मिला। मौके पर मृतक के गले में फंदा लगा मिला और ऊपर पेड़ से चुन्नी बंधी मिली।
विज्ञापन

पैसे लेने साथ गए युवक से बुलाकर की जाए पूछताछ: जयमल ने बताया कि दो दिसंबर को जिस तंदूृर कारीगर जस्सी से मांगाराम पैसे लेने गया था, उसने बताया कि मांगाराम के साथ एक अन्य युवक भी आया था, जो उसके पास से पैसे लेकर तुरंत चल गए थे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जिस युवक के साथ उस दिन मांगाराम को देखा गया था, उसे बुलाकर पूछताछ की जाए। परिजनों को शक है कि मांगाराम की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिसंबर को गमगीन माहौल में हुई थी बहन की शादी: परिजनों में महिंद्र, पालाराम, फूलाराम, श्योराम ने बताया कि मांगाराम की बहन की शादी दस दिसंबर को गमगीन माहौल में हुई। चूंकि इसके सप्ताहभर पहले मांगाराम के लापता हो जाने से परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कुछ पता न चल पाने से घर पर शादी की खुशियों का माहौल गम में तबदील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed