फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण व अन्य सामान चोरी

सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण व अन्य सामान चोरी

Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण और अन्य सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दुर्गा गार्डन कालोनी जगाधरी से चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्गा गार्डन कालोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर को वह घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गया था। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से एलईडी, लैपटॉप व आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इनसर्ट
फोर व्हीलर सहित चार बाइक चोरी
वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से एक फोर व्हीलर सहित चार बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने चारों मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्जकर लिया है। साढौरा के मौहल्ला गोहनपुर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह फोर व्हीलर चलाने का काम करता था। 30 नवंबर को उसने फोर व्हीलर को काम से लौटने के बाद घर के नजदीक खड़ा कर दिया। जहां से चोरों ने उसके फोर व्हीलर को चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आजाद नगर कालोनी निवासी हनीश आहुजा ने बताया कि वह बाइक पर वर्कशॉप रोड पर किसी काम से गया था। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। जहां से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। इसी प्रकार चोरों ने पाबनी कलां निवासी सुभाष चंद की बाइक को मीना बाजार और रतनपुरा निवासी राकेश कुमार की बाइक को शादीपुर से चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed