फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फोन करने पर भी काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने अपनी गाड़ी में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

फोन करने पर भी काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने अपनी गाड़ी में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Fri, 01 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोन करने पर भी काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने अपनी गाड़ी में घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सड़क पर तड़पते रहे घायल, सूचना के बावजूद नहीं आई एंबुलेंस, पुलिस गाड़ी से पहुंचाए अस्पताल
विज्ञापन

बिलासपुर-साढौरा रोड पर सवारियों से भरे ऑटो व महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत, ऑटो चालक समेत चार गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर-साढौरा रोड पर अस्तबली पीर की मजार के सामने सवारियों से भरे ऑटो की महिंद्रा पिकअप गाड़ी से आमने-सामने की भिड़ंत हो गईं। हादसे में ऑटो चालक सहित ऑटो में सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को सूचित किया गया। घायल सड़क पर तड़पते रहे मगर सूचना के काफी देर बाद तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार पुलिस की गाड़ी से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार दोपहर को रसुलपुर निवासी ऑटो चालक गुलशन कुमार साढौरा की ओर से ऑटो में सवारियां लेकर बिलासपुर-साढौरा रोड से गुजर रहा था। जब वह अस्तबली पीर की मजार के सामने पहुंचा तो सामने से आ ररही महिंद्रा पिकअप गाड़ी से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक गुलशन कुमार समेत ऑटो सवार प्रकाश, रीना व पिहोवा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पास से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना बिलासपुर से एएसआई ईश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, सिपाही अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की फोन से सूचना एंबुलेंस को दी गई। मगर काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और घायल बीच सड़क तड़पते रहे। काफी देर एंबुलेंस का इंतजार करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अपनी गाड़ी से ही घायलों को बिलासपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। बाद में घायलों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बारे में एंबुलेंस को सूचित किया गया था। मगर एंबुलेंस काफी इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। मामले में घायलों के बयान दर्ज कर लिए है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-8 व 9
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed