{"_id":"5a20568a4f1c1b9e678bf066","slug":"15120688702020-15-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 वर्ष के लड़के से की जा रही थी 15 वर्ष की लड़की की शादी, बाल विवाह निषेध टीम ने रुकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 वर्ष के लड़के से की जा रही थी 15 वर्ष की लड़की की शादी, बाल विवाह निषेध टीम ने रुकवाई
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 का दूल्हा, 15 साल की दुल्हन, रुकवाई शादी
बाल विवाह निषेध टीम ने पुलिस के साथ पहुंच रुकवाई शादी, बालिग नहीं होने तक शादी नहीं करने की परिजनों को दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
तेजली स्टेडियम के समीप स्थित एक पैलेस में गुरुवार दोपहर में चल रहे शादी समारोह में 20 साल का युवक दूल्हा बना था तो 15 साल की किशोरी दुल्हन। शादी की सभी रस्में पूरी की जाती, उससे पहले ही बाल विवाह निषेध टीम पुलिस टीम के साथ पहुंच गई और शादी रूकवा दी। शादी परिजनों को चेतावनी दी कि दोनों के बालिग नहीं होने तक शादी नहीं करे वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को बाल विवाह निषेध टीम की इंजार्च अरविंद्रजीत कौर को सूचना मिली कि तेजली स्टेडियम के समीप स्थित एक पैलेस में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है, जो चिट्टा मंदिर रोड पर हनुमान कॉलोनी के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम पुलिस को साथ पैलेस में पहुंची। इस दौरान टीम ने परिजनों को लड़का व लड़की के आयु प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो प्रमाण पत्र लड़के की आयु 20 वर्ष व लड़की की आयु 15 वर्ष मिली, जो कि नियमों के अनुसार शादी के योग्य नहीं है। इस पर विभागीय टीम ने लड़के व लड़की को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। टीम ने परिजनों को चेतावनी दी कि यदि बालिग होने से पहले उनकी शादी की गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों ने टीम को आश्वासन दिया कि वे दोनों की शादी बालिग नहीं होने तक नहीं करेंगे। शादी समारोह में अचानक हुए खलल से मैरिज पैलेस में मौजूद परिजनों, रिश्तेदारों और मेहमानों में हड़कंप की स्थिति बन गई।