फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरस्वती शुगर मिल से कॉपर प्लेट चोरी करते युवक पकड़ा

सरस्वती शुगर मिल से कॉपर प्लेट चोरी करते युवक पकड़ा

Mon, 27 Nov 2017 06:58 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल से कॉपर प्लेट चोरी करते युवक पकड़ा
मिल से कॉपर प्लेट चोरी करते युवक पकड़ा, केस दर्ज
विज्ञापन


यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल से एक युवक ने कॉपर प्लेट चोरी कर ली। चोरी करने के बाद जैसे ही आरोपी युवक भागने लगा तो उसे मिल कर्मचारियों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मिल एएसओ की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
सरस्वती शुगर मिल के एएसओ अजमेर सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को शुगर मिल से कॉपर की प्लेट चोरी करके भाग रहा था। तभी मिल कर्मियों की उस पर नजर पड़ी। मिल कर्मियों ने कुछ दूर उसका पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी के पास से कॉपर प्लेट बरामद की गई। जिसकी कीमत हजारों रुपये है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गुलाब नगर कॉलोनी निवासी आशीष के रूप में हुई। जांच अधिकारी एचसी ऋषिपाल का कहना है कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया।
विज्ञापन

इनसर्ट
विष्णु नगर से बाइक चोरी :
गांव नगला जागीर निवासी सरवन कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर विष्णु नगर कॉलोनी में किसी किसी काम से आया था। उसने बाइक कालोनी में सड़क किनारे खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed